Monday, March, 16,2026

साइबर अपराधियों की 30 करोड़ की सम्पत्ति होगी कुर्क

जयपुर: झालावाड़ पुलिस ने संगठित साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 'ऑपरेशन शटरडाउन' में पकड़े गए 51 आरोपियों में से 33 की अवैध संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। करीब 30 करोड़ रुपए की ये संपत्तियां सरकारी योजनाओं में ठगी से कमाई गई रकम से खरीदी गई बताई जा रही हैं। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 107 के तहत कोर्ट में कुर्की का आवेदन पेश कर दिया है। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्यों ने फर्जी दस्तावेज और तकनीकी जालसाजी के जरिए सरकारी योजनाओं से करोड़ों रुपए हड़पे। इसी 'काली कमाई' से आलीशान मकान, लग्जरी कारें, प्लॉट, कृषि भूमि और यहां तक कि सीएनसी फैक्ट्री तक खड़ी कर ली। पुलिस का कहना है कि ये सभी संपत्तियां 'प्रोडक्ट ऑफ क्राइम' की श्रेणी में आती हैं, इसलिए इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का पूरा आधार मौजूद है।

कुर्की के दायरे में क्या-क्या?

कार्रवाई के तहत 22 पूर्ण निर्मित आलीशान मकान, 3 निर्माणाधीन मकान, 8 प्लॉट, 2 कृषि भूमि, 1 दुकान, 16 लग्जरी कारें, 18 बाइक, 1 ट्रैक्टर और 1 सीएनसी फैक्ट्री शामिल हैं। राजस्व विभाग, पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग के सहयोग से संपत्तियों का रिकॉर्ड सत्यापन और बाजार मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery