Wednesday, July, 22,2026

वाटर पॉइंट पर रोजड़े के आगे 'राणा' की दहाड़ पड़ी फीकी

जयपुर:  झालाना लेपर्ड रिजर्व में शनिवार शाम जंगल की दुनिया का एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक दृश्य देखने को मिला। रिजर्व के चर्चित नर लेपर्ड 'राणा' को एक विशालकाय नर नीलगाय (रोजड़ा) के सामने पीछे हटना पड़ा। यह पूरा घटनाक्रम एक वाटर पॉइंट पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लेपर्ड 'राणा' पहले से वाटर पॉइंट के पास मौजूद था। तभी एक नीलगाय बेखौफ वहां पहुंचा और बिना किसी डर के पानी पीने लगा। राणा ने आक्रामक मुद्रा बनाकर अपना दबदबा दिखाने की कोशिश की, लेकिन नीलगाय ने इसकी परवाह नहीं की। पानी पीने के बाद वह अपने लंबे और नुकीले सींगों के साथ राणा की ओर बढ़ा। स्थिति का आकलन करते हुए राणा ने संघर्ष से बचना ही बेहतर समझा और धीरे-धीरे वहां से हट गया। इस दुर्लभ दृश्य को सफारी में मौजूद पर्यटकों ने रोमांच के साथ देखा, जबकि वाटर पॉइंट के आसपास मौजूद मोर और टिटहरी भी इस मूक मुकाबले के गवाह बने रहे। विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ वयस्क नर नीलगाय का भारी शरीर और तेज सींग लेपर्ड के लिए बड़ा खतरा होते हैं, इसलिए लेपर्ड अनावश्यक जोखिम लेने से बचते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery