Friday, September, 26,2025

बिहार में नीतीश कुमार फिर बनेंगे CM

जयपुर: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने रविवार को जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे और एनडीए 243 में से 225 सीटें जीतेगा। रंजन ने कांग्रेस और राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों पार्टियां बिहार में हार की आशंका से बौखलाकर चुनाव आयोग पर वोट चोरी के झूठे आरोप लगा रही हैं। रंजन ने राहुल गांधी की सासाराम में वोट अधिकार यात्रा को अराजकता करार देते हुए कहा कि यह केवल कार्यकर्ताओं की यात्रा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, जिसके कार्य क्षेत्र का सम्मान होना चाहिए। मतदाता सूची का पुनरीक्षण नियमित प्रक्रिया है। रंजन ने राहुल और तेजस्वी यादव पर 65 लाख वोट चोरी का आरोप लगाकर कोहराम मचाने का आरोप लगाया।

केंद्र के बाद राज्यों में सिमट रही कांग्रेस

रंजन ने कहा कि कांग्रेस 11 साल से केंद्र की सत्ता से बाहर है और राज्यों में सिमट रही है। राजद का भी यही हाल है, जो 2010 में नीतीश के समर्थन से सत्ता में आई थी, वरना वह राजनीतिक मानचित्र से गायब हो चुकी होती। उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हर मुद्दे को एक ही चश्मे से देखते हैं, जबकि भारत वैश्विक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery