Monday, March, 16,2026

22 साल बाद बदलेगी जेडीए की सेक्टर कमर्शियल नीति

जयपुर: जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने 22 वर्ष पुरानी सेक्टर कमर्शियल नीति में व्यापक बदलाव का निर्णय लिया है। 31 मार्च 2004 को लागू की गई यह नीति 80 फीट व इससे अधिक चौड़ी सेक्टर सड़कों के लिए खातेदारों से भूमि लेने के उद्देश्य से बनाई गई थी, लेकिन व्यावहारिक स्तर पर इसके अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाए। हाल ही में जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में मौजूदा नीति की खामियों पर विस्तृत चर्चा के बाद इसे संशोधित करने पर सहमति बनी।

इस नीति के तहत सड़क की निर्धारित चौड़ाई के दोनों ओर बराबर भूमि ली जाती है। उदाहरण के तौर पर 100 फीट चौड़ी सड़क के लिए दोनों तरफ से 50-50 फीट की पट्टी ली जाती है, जिसे 'सेक्टर कमर्शियल' कहा जाता है। कुल अधिग्रहित भूमि का 25% विकसित व्यावसायिक भूखंड खातेदार को देने का प्रावधान है।

शेष कमर्शियल पट्टी जेडीए अपने पास रखता है और उसकी नीलामी से सड़क निर्माण का खर्च वहन करता है। 28 फरवरी 2023 को जारी आदेश के अनुसार खातेदार को 20% आवासीय और 5% व्यावसायिक भूमि देने का प्रावधान किया गया था। साथ ही 15% व्यावसायिक भूमि का विकल्प भी दिया गया।

सामने आईं प्रमुख खामियां

  • बैठक में सामने आया कि सेक्टर सड़कों के लिए पूरी लंबाई में एकमुश्त भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही है। अधिकतर मामलों में टुकड़ों में भूमि समर्पण हुआ।
  • 750 वर्गमीटर से छोटे भूखंडों और सोसायटी भूखंडों के लिए स्पष्ट प्रावधान नहीं है।
  • जिन खातेदारों की अधिकांश भूमि सेक्टर कमर्शियल के पीछे स्थित है, वे समर्पण में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
  • 12 मीटर पहुंच मार्ग का प्रावधान भी व्यावहारिक नहीं रहा।

क्या हो सकते हैं नए बदलाव

सूत्रों के अनुसार नई नीति में सड़क के दोनों ओर सेक्टर कमर्शियल रखने का प्रावधान समाप्त किया जा सकता है। फ्रंटेज चार्ज को नए सिरे से लागू करने और भूमि समर्पण प्रक्रिया को सरल बनाने पर विचार हो रहा है, ताकि सेक्टर सड़कों के लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध हो सके। जल्द ही जेडीए अधिकारियों की समिति गठित की जाएगी, जो संशोधित नीति का प्रारूप तैयार करेगी। उच्चाधिकार समिति की मंजूरी के बाद नई नीति लागू की जाएगी। माना जा रहा है कि यह बदलाव शहर के मास्टर प्लान के अनुरूप सड़क विकास को गति देने और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को अधिक व्यवहारिक बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery