Tuesday, August, 12,2025

निगम को सौंपी जाएंगी JDA की 1409 योजनाएं

जयपुर: जेडीए सचिव निशांत जैन ने बुधवार को मंथन सभागार में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागों में लंबित सभी कार्यों और फाइलों को तेजी से निपटाया जाए। विशेष रूप से 60 दिन से ज्यादा समय से अटके मामलों को प्राथमिकता से सुलझाने के आदेश दिए गए। जैन ने कहा कि संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई और मानवाधिकार आयोग से जुड़े प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया
जाए। उन्होंने नागरिकों को लीज नामांतरण, लीज समाप्ति, भूखंड विभाजन जैसे ऑनलाइन सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। बैठक में सचिव ने जानकारी दी कि जिन कॉलोनियों और योजनाओं का विकास कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें नगर निगम को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जेडीए की 1409 योजनाएं और करीब 13,800 फाइलें जयपुर नगर निगम को हस्तांतरित की जाएंगी। इसके अलावा अदालत में लंबित मामलों की पैरवी और जवाब समय पर पेश करने के निर्देश दिए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery