Monday, April, 27,2026

जनता की भागीदारी से विकास को नई दिशा: जेडीसी

जयपुर: जेडीए द्वारा सहभागितापूर्ण और पारदर्शी शहरी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए 'संवाद' स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन कार्यक्रम का दूसरा सत्र शुक्रवार को 'मंथन' सभागार में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े स्टेकहोल्डर्स की समस्याएं, सुझाव और फीडबैक गंभीरता से सुने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि जेडीए का लक्ष्य आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना और विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। 'संवाद' कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त सुझावों के आधार पर प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों और सुझावों पर त्वरित तथा गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।

समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अपनी लीज, आरक्षण पत्र, पट्टा सहित अन्य समस्याएं आयुक्त के समक्ष रखीं। आयुक्त ने इन मामलों को प्राथमिकता देते हुए संबंधित उपायुक्तों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। समस्याओं का मौके पर ही समाधान मिलने से उपस्थित लोगों में संतोष देखा गया और उनके चेहरे खिल उठे। प्रतिभागियों ने जेडीए की इस जनहितैषी पहल की सराहना की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery