Sunday, June, 14,2026

JDA ने एक माह में दी 65 प्रकरणों को मंजूरी

जयपुर: जेडीए की 'संवाद' पहल शहरी विकास कार्यों में तेजी और पारदर्शिता का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। आमजन और हितधारकों को निर्णय प्रक्रिया से सीधे जोड़ने की इस पहल के सकारात्मक परिणाम मई 2026 के आंकड़ों में स्पष्ट दिखाई दिए हैं।
जेडीए ने मई माह में लेआउट और बिल्डिंग प्लान से जुड़े कुल 65 प्रकरणों एवं परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर विकास कार्यों को नई गति दी है। जेडीए द्वारा शुरू किए गए 'संवाद' कार्यक्रम के तहत आवेदकों, भूखंडधारकों और संबंधित हितधारकों को समिति बैठकों में आमंत्रित किया जा रहा है। इससे उनकी आपत्तियों, सुझावों और समस्याओं पर सीधे चर्चा कर मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। इस व्यवस्था ने निर्णय प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाया है।

जेडीसी सिद्धार्थ महाजन के अनुसार, पहले जिन मामलों में पत्राचार और दस्तावेजी प्रक्रियाओं के कारण देरी होती थी, अब 'संवाद' के माध्यम से उनका त्वरित निस्तारण संभव हो रहा है। इसका लाभ आवेदकों के साथ साथ शहर के विकास कार्यों को भी मिल रहा है। मई माह में आयोजित बीपीसी-एलपी समिति की बैठकों में कुल 58 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 48 को तत्काल मंजूरी दी गई। इनमें पुनर्गठन एवं उपविभाजन के 13, आवासीय एकल भूखंडों के 11, आवासीय योजनाओं के 7, गैर-आवासीय एकल भूखंडों के 4 तथा अन्य श्रेणी के 13 प्रकरण शामिल रहे। वहीं, बीपीसी-बीपी समिति ने मई 2026 में 17 नई परियोजनाओं को स्वीकृति दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery