Sunday, July, 26,2026

तीन बीघा भूमि पर बस रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त

जयपुर: जेडीए ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब तीन बीघा कृषि भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। जेडीए के अनुसार, जोन-14 के अंतर्गत ग्राम वाटिका सिमलिया रोड स्थित खसरा संख्या 3211 की निजी खातेदारी कृषि भूमि पर बिना किसी स्वीकृति-अनुमोदन और बिना भू-रूपांतरण कराए अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। भूमि को समतल कर वहां मिट्टी-ग्रेवल की सड़कें बनाई गई थीं तथा टीनशेडनुमा कोठरी सहित अन्य निर्माण कार्य भी किए गए थे। उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि अवैध कॉलोनी बसाए जाने की सूचना मिलने पर जेडीए के राजस्व एवं तकनीकी स्टाफ की निशानदेही में प्रवर्तन दल मौके पर पहुंचा। जेसीबी मशीनों और श्रमिकों की सहायता से प्रारंभिक स्तर पर ही अवैध संरचना को ध्वस्त कर दिया गया। जेडीए ने स्पष्ट किया है कि ध्वस्तीकरण अभियान में हुए खर्च की वसूली नियमानुसार संबंधित व्यक्तियों से की जाएगी। यह कार्रवाई उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-14, लेबर गार्ड तथा अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery