Monday, March, 16,2026

अवैध कब्जों पर जेडीए का सख्त प्रहार, दो माह में 233 करोड़ की जमीन कराई मुक्त

जयपुर: राजधानी में सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ जेडीए ने सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले दो महीनों में जेडीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए मूल्य की सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप जेडीए लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बुधवार को प्रवर्तन शाखा की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न जोनों की कार्रवाई की प्रगति पर चर्चा की गई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। प्रवर्तन शाखा की कार्रवाई के तहत जनवरी और फरवरी माह में कुल 37 बीघा सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया। इस जमीन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 233.40 करोड़ रुपए आंकी गई है। आयुक्त ने बताया कि जनवरी 2026 में करीब 17 बीघा भूमि खाली कराई गई, जिसकी कीमत लगभग 173.40 करोड़ रुपए है। वहीं फरवरी के पहले पखवाड़े में ही करीब 20 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाया गया जिसकी बाजार कीमत लगभग 60 करोड़ रुपए है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery