Thursday, January, 29,2026

जोशी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति

जयपुर: जल जीवन मिशन घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता महेश जोशी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मिल गई है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत प्रथम दृष्टया अपराध प्रमाणित होने पर महेश जोशी के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति प्रदान की है। जानकारी के अनुसार, राज्यपाल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह स्वीकृति दी है। यह मंजूरी धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 3 एवं सपठित धारा 4 सहित प्रकरण से जुड़े अन्य संभावित अभियोगों के लिए सक्षम न्यायालय में मुकदमा चलाने के लिए दी गई है। दरअसल, महेश जोशी के खिलाफ करीब 900 करोड़ रुपए के जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले दर्ज किए थे। अभियोजन स्वीकृति के बाद अब ईडी और एसीबी दोनों मामलों में न्यायालय में अलग-अलग मुकदमे चल सकेंगे। महेश जोशी इस प्रकरण में लगभग सात महीने जेल में रहे थे और वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिली है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery