Sunday, June, 14,2026

महेश जोशी को राहत नहीं, रिहाई की याचिका खारिज

जयपुर: एसीबी मामलों की विशेष अदालत क्रम-2 ने जल जीवन मिशन में कथित करोड़ों रुपए के घोटाले हुए से जुड़े मामले में पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया है। जोशी ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए रिहा किए जाने की मांग की थी। पीठासीन अधिकारी राजेश कुमार दडिया ने अपने आदेश में कहा कि रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी को हिरासत में लेते समय उनके परिजन मौजूद थे। इसके बाद गिरफ्तारी की सूचना उनके बेटे को फोन के माध्यम से दी गई थी। अदालत ने यह भी माना कि गिरफ्तारी के समय कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया। अदालत में बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि गिरफ्तारी और रिमांड के समय परिजनों या अधिवक्ता को लिखित रूप से सूचना देना आवश्यक है, जिसका पालन नहीं किया गया, इसलिए गिरफ्तारी अवैध है।

वहीं, विशेष लोक अभियोजक ने इसका विरोध करते हुए कहा कि एसीबी की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत पहले हुकमनामा जारी किया गया था, जिसमें गिरफ्तारी के आधार स्पष्ट रूप से दर्ज थे। अभियोजन पक्ष ने यह भी बताया कि गिरफ्तारी की फर्द पर स्वयं महेश जोशी के हस्ताक्षर हैं और पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार पूरी की गई थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी। इसी मामले में जोशी के पुत्र रोहित जोशी ने हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका भी दायर की है, जिस पर बुधवार को सुनवाई प्रस्तावित है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery