Saturday, April, 25,2026

समर्थन के नाम पर फूहड़ प्रदर्शन, भीड़ जुटाने के लिए बुलाई प्रोफेशनल डांसर्स

जयपुर: यूथ कांग्रेस के चुनाव, जिन्हें कांग्रेस पार्टी में नए और ऊर्जावान नेतृत्व को सामने लाने का मंच माना जाता है, इन दिनों अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं। विचारों और मुद्दों की राजनीति के बजाय अब फोकस 'शक्ति प्रदर्शन' और भीड़ जुटाने के फूहड़ और अश्लील हथकंडों पर खिसकता दिख रहा है। मामला एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता पारस गुर्जर के जन्मदिन कार्यक्रम का है, जो असल में यूथ कांग्रेस चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनिल चोपड़ा के समर्थन में रखा गया कार्यक्रम था।

गंभीर चिंता का विषय यूथ राजनीति से उम्मीद होती है कि वो मुद्दों पर बहस करेगी, विचारधारा को आगे बढ़ाएगी और समाज के लिए नई दिशा तय करेगी, लेकिन जब चुनाव प्रचार 'इवेंट मैनेजमेंट' में बदल जाए, तो ये गंभीर चिंता का विषय बन जाता है। भीड़ तो जुट जाती है, लेकिन क्या चुनावों में यह करना जरूरी है। ये समर्थक हैं या सिर्फ तमाशबीन ?

युवा राजनीति का 'फूहड़ ट्रेंड'!

तलवारिया गार्डन, महेश नगर में गुरुवार को आयोजित यह कार्यक्रम तब चर्चा में आया, जब प्रोफेशनल डांसर्स को बुलाकर सैकड़ों युवाओं की भीड़ के सामने फूहड़ और अश्लील डांस परोसा गया। सवाल अब सीथा है कि क्या यही 'नई राजनीति' है? क्या युवा नेतृत्व का स्तर अब इतना गिर चुका है कि समर्थन जुटाने के नाम पर इस तरह की सस्ती और भद्दी हरकतों का सहारा लेना पड़े? क्या यही युवा राजनीति का नया ट्रेंड है।

क्या चुनाव जीतने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाना सही है ?

पारस गुर्जर के इस आयोजन ने एक बार फिर ये बहस छेड़ दी है कि क्या चुनाव जीतने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाना सही है। सवाल उठता है कि क्या युवा नेताओं को अपनी लोकप्रियता दिखाने के लिए अश्लील मनोरंजन और दिखावे का सहारा लेना चाहिए, या फिर उन्हें अपने विचारों और काम के दम पर जनता का विश्वास जीतना चाहिए? वह भी ऐसे में जब सांसद जैसे पद के लिए पार्टी से चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी साथ खड़े दिख रहे हैं। वहीं, कांग्रेस आलाकमान की इन चुनावों पर पूरी नजर है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery