Tuesday, November, 25,2025

जयपुर में सैलानियों का राजस्थानी ठाट-बाट से स्वागत

जयपुर: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जयपुर और प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का राजस्थानी ठाट-बाट से स्वागत किया गया। पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग ने सभी स्मारकों और संग्रहालयों में प्रवेश निशुल्क रखा। राजधानी जयपुर के आमेर महल, नाहरगढ़ फोर्ट, हवामहल, अल्बर्ट हॉल और जंतर मंतर में लोक कलाकारों ने राजस्थानी संस्कृति की छटा बिखेरी। कच्ची घोड़ी, शहनाई वादन, कालबेलिया नृत्य और रावण हत्था वादन जैसे कार्यक्रमों में देसी-विदेशी सैलानी झूमते नजर आए और अपने कैमरों में इन पलों को कैद किया। अल्बर्ट हॉल में 'रसिकप्रिया चित्रावली' और हवामहल में मिस्त्र से जुड़ी 'द ममी' प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिनका अवलोकन 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक किया जा सकता है। आमेर महल में शहनाई वादन और नगाड़ा वादन की प्रस्तुतियों का पर्यटकों ने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर सागर झील पर पर्यटन विभाग और स्थानीय पर्यटन संगठनों ने स्वच्छता अभियान भी चलाया, जो प्रधानमंत्री के जन्मदिवस तक 'सेवा पखवाड़ा' के तहत जारी रहेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery