Wednesday, April, 29,2026

महिला आरक्षण बिल पर घमासान भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

जयपुर:  लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को पर्याप्त समर्थन न मिलने के बाद राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा रही हैं। सोमवार को राजधानी जयपुर में दोनों दलों की महिला इकाइयों ने अलग-अलग प्रदर्शन किए। इस दौरान पुलिस की बैरिकेडिंग पर चढ़कर महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी की।

भाजपा महिला मोर्चा की 'जन आक्रोश महिला पदयात्रा'

भाजपा महिला मोर्चा की 'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' को भाजपा प्रदेश कार्यालय से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने रवाना किया। यात्रा को शहीद स्मारक से पहले कमिश्नरेट के सामने बैरिकेडिंग लगा कर रोक दिया। बैरिकेडिंग पर चढ़कर महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेता सुमन शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि विपक्ष ने विधेयक का समर्थन नहीं करके घृणित कार्य किया है। जनता उन्हें इसका जवाब देगी। कांग्रेस ने महिलाओं को सशक्त बनाने वाले ऐतिहासिक कदम को गिराने का काम किया है। प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल ने कांग्रेस की तुलना रावण से करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों का हनन किया गया है।

प्रदर्शनों से चरमराई यातायात व्यवस्था

भाजपा और कांग्रेस की महिला इकाइयों के प्रदर्शनों ने सोमवार को राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर के पानीपेच, एमआई रोड, अजमेर रोड, एलिवेटेड रोड और झोटवाड़ा पुलिया, कलेक्ट्रेट सर्किल सहित कई मार्गों पर जाम लग गया। प्रदर्शन के चलते जगह-जगह बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन किए गए, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत आपातकालीन सेवाओं को हुई। जाम में फंसी एंबुलेंसों को रास्ता नहीं मिल पाया।

कांग्रेस महिला इकाई ने सिविल लाइंस की ओर किया कूच

महिला कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में सिविल लाइंस की ओर कूच का प्रयास किया। पुलिस ने संसार चंद्र रोड पर बैरिकेडिंग लगा दी। इस पर महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर आगे बढ़ने की कोशिश की। लांबा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संसद में विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल नहीं गिराया, बल्कि परिसीमन को गिराया है। मोदी सरकार खुद को सुरक्षित रखना चाह रही थी। हमारी मांग है कि 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल तत्काल लागू किया जाए। भाजपा केवल भ्रम फैला रही है। इस देश की पहली महिला राज्यपाल, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष कांग्रेस ने दी हैं। भाजपा महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती, बल्कि सिर्फ चुनाव जीतने के लिए महिलाओं के नाम का इस्तेमाल कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery