Thursday, April, 30,2026

पति ही निकला पत्नी का कातिल

जयपुर: राजधानी जयपुर के चौमूं थाना इलाके में हुए महिला हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली इस घटना में महिला का पति ही उसका हत्यारा निकला। पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल को आनंदलोक योजना स्थित रेलवे अंडरपास के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला था।

जांच के दौरान मृतका की पहचान मीनू शर्मा के रूप में हुई, जो पिछले सात वर्षों से अपने पीहर में रह रही थी। जांच में सामने आया कि महिला और उसके पति सतीश शर्मा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। वारदात वाले दिन आरोपी ने बातचीत के बहाने मीनू को घर से बाहर बुलाया और सुनसान जगह पर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वापस अपने घर लौट गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता की देखते हुए अलग-अलग टीमें गठित कर जांच शुरू की। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए, जिनमें मृतका एक व्यक्ति के साथ बाइक पर जाती हुई दिखाई दी। बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और सतीश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना कबूल कर लिया है। थाना प्रभारी हरवेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान मीनू शर्मा (42) निवासी धोबलाई, थाना गोविंदगढ़ के रूप में हुई। उस्स्के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और पास ही खून फैला हुआ था।

डेयरी बूथ पर लगे CCTV से खुला राज

मामले में मूलका के भाई विष्णुकांत शर्मा ने हत्या की रिपोर्ट दी थी। उन्होंने बताया कि मीनू 19 अप्रैल की शाम कपड़े खरीदने निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण के निर्देशन में एडीसीपी राजेश कुमार गुप्ता और एसीपी आलोक सैनी के सुपरविजन में तीन टीमें गठित की गई। एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। रामपुरा डाबड़ी के पास एक डेयरी बूध पर लगे कैमरे में मृतका अपने पति सतीश शर्मा के साथ नजर आई। फुटेज देखकर परिजनों ने भी पहचान की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने मानसरोवर स्थित सिद्धार्थ नगर कॉलोनी निवासी आरोपी सतीश शर्मा को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था और मामला तलाक तक पहुंच गया था। मीनू लंबे समय से अपने पीहर में रह रही थी। आरोपी ने बताया कि खचर्चा को लेकर दोनों के बीच अक्सर डागड़े होते थे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery