Wednesday, August, 13,2025

देसी-विदेशी सैलानियों से गुलजार हुई पिंकसिटी

जयपुर: मानसून की हरियाली और रविवार की छुट्टी का संयोग राजधानी जयपुर में वाइल्ड लाइफ टूरिज्म के लिए शानदार साबित हुआ। गुलाबी नगरी के जंगलों और सफारी स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। आमेर के कुंडा स्थित हाथी गांव और नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में दिनभर सैलानियों की चहल-पहल रही। हाथी गांव में कुल 220 पर्यटक पहुंचे, जिनमें 201 घरेलू और 19 विदेशी सैलानी शामिल थे। इनसे 28,718 रुपए की आय दर्ज की गई। उधर, नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में भी 4,491 पर्यटकों की रिकॉर्ड उपस्थिति रही। लॉयन और टाइगर सफारी का आनंद लेने 298 पर्यटक पहुंचे।

वहीं, झालाना लेपर्ड सफारी की दोनों पारियां हाउसफुल रहीं। इसके अलावा शहर के दो प्रमुख पर्यटन स्थलों हवामहल और आमेर महल पर भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। हवामहल अधीक्षक सरोजिनी चंचलानी ने बताया कि कुल 7 हजार 567 पर्यटक हवामहल पहुंचे, जिनमें 61 विदेशी पर्यटक शामिल रहे। इससे 3 लाख 73 हजार 884 रुपए की आय हुई। वहीं, आमेर महल अधीक्षक राकेश छोलक ने बताया कि आमेर महल में कुल 7 हजार 704 पर्यटकों ने भ्रमण किया, जिनमें 280 विदेशी सैलानी शामिल थे। इससे 7 लाख से ज्यादा की आय दर्ज की गई।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery