Friday, June, 27,2025

प्रदेश के 21 जिलों में आज आंधी के साथ बरसात का अलर्ट

जयपुर: प्रदेश में जारी भीषण गर्मी में गुरुवार से राहत मिलने की उम्मीद है। बुधवार देर रात प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसका असर आगामी दिनों में जयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश भागों में दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के 21 जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश में बुधवार को तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं तथा पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हीटवेव दर्ज की गई। दिन का सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 46.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा। इसके अलावा जैसलमेर में 46.4 डिग्री, फलोदी में 45.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ और बीकानेर में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी पारा 2.1 डिग्री की उछाल के साथ 41.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक 30 से अधिक जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। 1 मई को जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में कहीं-कहीं पर उष्ण लहर दर्ज होने की संभावना है।

एक सप्ताह तक गर्मी से मिलेगी राहत

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश और आंधी के कारण न केवल तापमान में गिरावट आएगी, बल्कि वातावरण में नमी भी बढ़ेगी, जिससे गर्मी का असर कम होगा। गुरुवार को जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग में बारिश की संभावना है। 2-3 मई को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। 4 से 7 मई तक भी आंधी-बारिश का दौर कुछ इलाकों में जारी रह सकता है। इस दौरान तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट होने की उम्मीद है, जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery