Tuesday, April, 28,2026

भीषण गर्मी से झुलसा जयपुर... पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार

जयपुर: राजधानी जयपुर में सोमवार का दिन भीषण गर्मी के नाम रहा, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को राहत दे दी। दिनभर तेज धूप और लू जैसे हालात के बाद शाम को आई धूलभरी आंधी और हल्की बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी।

सोमवार को जयपुर में इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा नजर आया और लोग घरों में दुबके रहे। दोपहर के समय हालात इतने गंभीर हो गए कि नगर निगम जयपुर को शहर के प्रमुख मार्गों, खासकर SMS रोड पर वाटर फॉगर मशीन चलानी पड़ी। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को थोड़ी राहत मिली। शाम करीब पांच बजे के बाद अचानक आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते धूलभरी आंधी ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था।

फागी में अंधड़ का कहर, पेड़ और पोल गिरे

जयपुर जिले के फागी उपखंड क्षेत्र में मौसम का बदलाव भारी तबाही लेकर आया। तेज अंधड़ और बारिश के चलते जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर कई नीम के पेड़ जड़ समेत उखड़कर सड़क पर गिर गए। पेड़ों के साथ-साथ बिजली के पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने
की स्थिति बन गई। एक स्थान पर पेड़ गिरने से एक बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई, जबकि चलती मिनी बस पर पेड़ गिरने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चालक की सतर्कता से यात्रियों की जान बच गई। रेनवाल मांजी क्षेत्र में भी जगह-जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा और जाम लग गया।

चौमूं में भी तेज हवाओं के साथ बारिश

वहीं चौमूं उपखंड क्षेत्र में भी मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और कई गांवों में अंधड़ चला। आसमान में
बिजली की तेज कड़क के बीच हुई बारिश से जहां एक ओर जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं दूसरी ओर लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery