Friday, June, 27,2025

जाम में फंसे मंत्री, गाड़ी से उतरकर सुनी जनता की समस्याएं

जयपुर: राजधानी जयपुर के दिल्ली रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर क्षेत्र में शुक्रवार को पानी की गंभीर समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करते हुए जयपुर-दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बीते एक सप्ताह से पीने के पानी में सीवरेज का पानी आ रहा है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। नलों में सीवरेज का पानी आने के कारण लोगों को पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। इस मामले की शिकायत वे कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को कर चुके हैं, लेकिन आज तक इस समस्या का कोई निस्तारण नहीं हुआ।

इस दौरान बानसूर दौरे पर जा रहे गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेदम भी जाम में फंस गए। इसके बाद मंत्री खुद अपनी गाड़ी से नीचे उत्तरे और लोगों से जाकर मिले तथा उनकी समस्याएं सुनीं। जनता की पीड़ा सुनते ही बेडम ने मौके से ही जयपुर जिला कलेक्टर जितेन्द्र सोनी को फोन कर तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश दिए। 

जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई

वहीं, प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि पंजाबी कॉलोनी, सिंह कॉलोनी, नरवर कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पहले जहां पानी की सप्लाई 40 मिनट तक होती थी, वहीं अब केवल 20 से 25 मिनट ही पानी आता है, जिसमें भी शुरुआती 15 मिनट तक गंदा पानी बहता है। इस पर मंत्री बेदम ने आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। संबंधित विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं कि जलापूर्ति व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए।

एक घंटे तक यातायात रहा प्रभावित

सड़क जाम के चलते दिल्ली रोड पर यातायात ठप हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस और जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश की। आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम हटाया। इससे पहले स्थानीय लोगों ने दिल्ली से जयपुर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया था। महिलाए और पुरुष सड़क पर आकर बैठ गए, जिससे रोड पर ट्रैफिक संचालन रुक गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery