Tuesday, August, 12,2025

मुख्य आरोपी अनस को पुलिस मुठभेड़ में लगी पैर में गोली

जयपुर: जयपुर के जामडोली थाना क्षेत्र की पालड़ी मीणा कच्ची बस्ती में रविवार रात युवक विपिन नायक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर अनस खान उर्फ शूटर को सोमवार को जयपुर पुलिस ने भट्टा बस्ती इलाके से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अनस पुलिस की गोली से घायल हो गया और जयपुरिया अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने उसके पांच अन्य साथियों को भी दबोचा है। हत्या के विरोध में सोमवार सुबह परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। भीड़ ने आगरा रोड जाम करने की कोशिश की और दुकानों में तोड़-फोड़ कर दी। पथराव में क्यूआरटी का एक जवान घायल हो गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और जाम खुलवाया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

एएसआई की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक अनस को गिरफ्तार कर थाने लाते समय उसने एएसआई की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की। इस पर आत्मरक्षा में गोली चलाई गई, जो उसके पैर में लगी। साथी शादाब खान भी भागते वक्त गिर पड़ा, जिससे उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। दोनों का इलाज जयपुरिया अस्पताल में चल रहा है। गौरतलब है कि हत्या के बाद अनस ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर लिखा था, आज बदला पूरा हुआ। वह बाइक से आए बदमाशों के साथ विपिन को 14 बार चाकू मारकर फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले में 100 सदस्यीय टीम बनाकर 24 घंटे में कार्रवाई की। देर शाम प्रशासन और परिजनों के बीच सहमति बन गई। परिजनों को संविदा नौकरी, डेयरी बूथ आवंटन और उचित मुआवजे का आश्वासन दिया गया। साथ ही एफआईआर की निष्पक्ष जांच और घर की सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद धरना समाप्त हो गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery