Thursday, January, 29,2026

विश्व के अनेक देशों में अब संस्कृत पर हो रहे हैं शोध: वासुदेव देवनानी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि भारतीय संस्कृति है तो हम हैं। संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है और विश्व के अनेक देशों में अब संस्कृत पर शोध और अनुसंधान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति संस्कृत में समाहित है और उन्होंने विधानसभा में पांचों बार विधायक बनने पर संस्कृत भाषा में ही शपथ ग्रहण की है।

देवनानी शुक्रवार को यहां संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित महामहोपाध्याय पंडित गिरधर शर्मा की कृति 'मेरी संसार यात्रा' के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, राजस्थान पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. गुलाब कोठारी, राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स के मानद महासचिव डॉ. के. एल. जैन तथा संस्कृत निदेशालय की निदेशक सुश्री प्रियंका जोधावत ने कृति का विमोचन किया। देवनानी ने कहा कि 'मेरी संसार यात्रा' संस्कृत के महान विद्वान पंडित गिरधर शर्मा की ऐसी कृति है, जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन विद्या, अध्ययन और संस्कारों के लिए समर्पित किया। पंडित शर्मा उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जब विद्या केवल अर्जन नहीं, बल्कि जीवन पद्धति थी।

दिल्ली में बन रहा है 'युगे युगे भारते' संग्रहालय

सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि संस्कृत विश्व की प्राचीनतम भाषा है, नई शिक्षा नीति में इसे विशेष स्थान दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से दिल्ली में 'युगे युगे भारते' संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें संस्कृत के सभी पहलुओं का समावेश होगा। डॉ. गुलाब कोठारी ने कहा कि संस्कृत के सूक्ष्म भाव व वेद विज्ञान को शिक्षा से जोड़ा जाना चाहिए, ताकि भारतीय संस्कृति का वैज्ञानिक पक्ष विश्व पटल पर स्थापित हो सके। कार्यक्रम में आभार पंडित गिरधर शर्मा के पौत्र विकास चतुर्वेदी ने व्यक्त किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery