Friday, September, 26,2025

15 सितंबर से शुरू होगा 'शहरों में सेवा का महाकुंभ'

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में आमजन तक योजनाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक शहरी सेवा शिविर आयोजित करने की घोषणा की है। इन शिविरों के माध्यम से शहरों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के साथ ही आमजन की जन समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को सेवाभाव और जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री निवास पर गुरुवार को हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के हर शहर-कस्बे में इस अभियान का व्यापक प्रभाव दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत नागरिकों को सभी आवश्यक सेवाएं मौके पर उपलब्ध कराना और उनकी शिकायतों का तत्काल निपटारा करना प्राथमिकता होगी। इसके लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा एक विशेष पोर्टल भी विकसित किया जा रहा है, जो शिविर से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध कराएगा। साथ ही विभाग को समग्र मार्गदर्शिका तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे अभियान की प्रभावशीलता बढ़ेगी।

सफाई व्यवस्थाओं को दिया जाएगा विशेष महत्व

शिविर के दौरान शहरों में सफाई व्यवस्था को विशेष महत्व दिया जाएगा। नालियों, सीवर लाइन, मैनहोल और फेरो कवर की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। साथ ही प्रमुख चौराहों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्गीकरण भी किया जाएगा। सड़कों की मरम्मत, सीसी और डामर सड़कों पर पेचवर्क किया जाएगा। इसके अलावा, स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जाएगा और अंधेरे एवं सुनसान इलाकों में नई लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

अधिक से अधिक लोगों तक सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्यः आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। अटल पेंशन योजना, वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन योजनाओं के लिए पात्र लोगों को जोड़ा जाएगा। साथ ही, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य सार्वजनिक भवनों की मरम्मत एवं सौंदर्गीकरण का कार्य भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रारंभ में यह शिविर 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाना था, लेकिन अब इसे 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सेवाएं पहुंच सकें। बैठक में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

की होगी कई विभागों संयुक्त भागीदारी

इस अभियान में स्वायत्त शासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, ऊर्जा, सार्वजनिक निर्माण, राजस्व, महिला एवं बाल विकास तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त भागीदारी होगी। इससे आमजन की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर के दौरान नागरिकों को जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, साइनज लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, ओएफसी और मोबाइल टावर एनओसी, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, पट्टे, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति जैसी कई आवश्यक सेवाएं तत्काल मिलेंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery