Thursday, April, 30,2026

परिवहन निरीक्षक बाबूलाल मीणा निलंबित

जयपुर: परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। शाहपुरा (जयपुर) जिला परिवहन कार्यालय में तैनात परिवहन निरीक्षक बाबूलाल मीणा को अवैध वसूली के गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने आदेश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार, एक विंटेज कार को ट्रक के जरिए शाहपुरा से जयपुर ले जाया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार यह कार सांसद से जुड़े होटल से लाई जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में परिवहन विभाग के उड़नदस्ते ने वाहन को रोक लिया। आरोप है कि जांच के नाम पर उड़नदस्ते के कर्मियों ने ट्रक चालक से 10 हजार रुपए की अवैध वसूली की। मामला उजागर होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया और उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए परिवहन निरीक्षक बाबूलाल मीणा को निलंबित कर दिया।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि वसूली नियमों के विरुद्ध की गई थी, जिसके बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया। परिवहन आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की अनियमितताओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध वसूली में और कौन-कौन शामिल था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery