Monday, April, 07,2025

नारायण सिंह सर्किल बस स्टैंड अब ट्रांसपोर्ट नगर होगा शिफ्ट

जयपुर: जयपुर विकास प्राधिकरण के मंथन सभागार में जयपुर विकास आयुक्त आनंदी की अध्यक्षता में ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड (टीसीबी) की बैठक हुई। इसमें शहर के यातायात को सुगम बनाने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर करने के कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि नारायण सिंह सर्किल बस स्टैंड को ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित रोटरी सर्किल पर शिफ्ट किया जाएगा। इसी के साथ आगरा जाने वाली बसों का संचालन नए स्थान से होगा, जबकि दिल्ली जाने वाली बसों के लिए बजरी मंडी, दिल्ली रोड पर रिक्त भूमि का उपयोग किया जाएगा। यह व्यवस्था 1 अप्रैल, 2025 से लागू होगी।

यातायात संकेत और 'नो पार्किंग' बोर्ड लगेंगे

बैठक में विभिन्न स्थानों पर यातायात संकेतक और 'नो पार्किंग' बोर्ड लगाए जाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही क्रेन हाउस यार्ड के लिए जेडीए स्वामित्व वाली भूमि के उपयोग की स्वीकृति प्रदान की गई। शहर में हो रहे अस्थायी अतिक्रमणों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, डिवाइडर पर स्थायी रिफ्लेक्टर टेप लगाने और कुछ स्थानों पर रोड मीडियन कट बंद करने के लिए पहले से लगे सीमेंट बैरिकेड्स की जगह स्थायी मीडियन बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ। इसके अलावा डिवाइडर पर स्थाई रिफ्लेक्टर टेप लगाए जाने का कार्य किया जाएगा। कुछ स्थानों पर रोड मीडियन कट बंद करने से पूर्व में लगे हुए स्थाई सीमेंट बैरिकेड्स के स्थान पर स्थाई मीडियन बनाए जाएंगे। इसी के साथ शहर में एक कमेटी गठित की जाएगी, जो यातायात संकेतक, नो पार्किंग बोर्ड, नो एंट्री के बोर्ड, स्पीड लिमिट के बोर्ड, यू टर्न निषेध, संकट के बोर्ड, दुर्घटना संभावित क्षेत्र बोर्ड, भारी वाहन प्रवेश निषेध बोर्ड, ट्रैफिक लाइट /ब्लिंकर लाइट एवं रंबल स्ट्रिप इत्यादि कार्य किए जाएंगे। 

आबादी के लिए बढ़ाई जाएंगी परिवहन सुविधाएं

बैठक में प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, जयपुर प्रथम की ओर से 16 मार्गों पर वर्तमान में निर्धारित स्कोप वाहन संख्या में वृद्धि किए जाने की सहमति दी गई। नगरीय टेंपो दस सीटर के 8 मार्गों पर चौपहिया वाहनों की संख्या में वृद्धि /स्कोप का निर्धारण किया गया। इसके साथ ही नगरीय टेंपो मार्गों पर तिपहिया वाहनों की जगह चौपहिया वाहनों को शामिल करने और ई-रिक्शा स्टैंड के लिए स्थान निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, ई-रिक्शों पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे, जिसे स्कैन कर उनकी पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। यह प्रणाली सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित की जाएगी।

जयपुर एयरपोर्ट पर रिकार्पेटिंग कार्य स्थगित

जयपुर एयरपोर्ट पर 30 मार्च से शुरू होने जा रहे रनवे रिकार्पेटिंग कार्य को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इससे अगले 90 दिनों तक लगने वाला नोटम लागू नहीं होगा। इससे फ्लाइट संचालन आम दिनों की तरह जारी रहेगा। विमान संचालन को बेहतर बनाने के लिए रनवे स्ट्रेंथनिंग का कार्य प्रस्तावित था और एयरपोर्ट की ग्राउंड लाइटिंग को हैलोजन से बदलने की योजना थी। नए रैपिड एग्जिट टैक्सी-वे बनाने और टर्मिनल-1 के एप्रन को जोडने के लिए लिंक टैक्सी-वे के निर्माण का प्रस्ताव था। इसके कारण 90 दिनों तक जयपुर एयरपोर्ट पर सुबह 9:30 से शाम 6:00 बजे तक नोटम लागू रहता, जिससे फ्लाइट संचालन बाधित होता। उत्तर भारत के अधिकांश एयरपोर्ट पर इस समय मेंटेनेंस कार्य जारी है, जिसके कारण जयपुर एयरपोर्ट अर्थोरिटी ने
यह निर्णय लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery