Monday, March, 16,2026

जयपुर की अर्बन मोबिलिटी सुधारेगा SPA दिल्ली, बनेगा 'स्कोप ऑफ वर्क'

जयपुर: जयपुर शहर में बढ़ती यातायात समस्या, आवश्यकता और भविष्य की चुनौतियों को लेकर जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA), दिल्ली के प्रोफेसर सेवाराम और मोबिलिटी कंसल्टेंट अनिरुद्ध सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया।

बैठक में शहर के ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए प्लानिंग, डिजाइनिंग और क्रियान्वयन पर विस्तार से विचार हुआ, जिसमें प्रमुख मार्गों, विशेषकर जेएलएन मार्ग और महल रोड (हरे कृष्णा मार्ग) कॉरिडोर का विश्लेषण करने पर चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ऐसे जंक्शनों की पहचान करें, जिन्हें सिंक्रोनाइज करने की आवश्यकता है और यह सुनिश्चित करें कि सिग्नलों का समन्वय बेहतर हो।

बैठक में यू-लूप/यू-टर्न पर तेज गति को नियंत्रित करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 'डंबल शेप' या 'जिग-जैग' तकनीक अपनाने पर भी विचार तकनीक अपनाने पर भी विचार किया गया।

शहर की विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बैठक में पुराने शहर के क्षेत्रों और यूनेस्को हेरिटेज साइट्स को पैदल यात्रियों के लिए बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। पर्यटकों की सुविधा के लिए एक विशेष 'ट्रांसपोर्ट कार्ड' शुरू करने और शहर में ई-वाहनों को बढ़ावा देने का सुझाव दिया गया है। जेडीसी ने बताया कि जयपुर मेट्रो का भविष्य में लगभग 45 किमी का विस्तार और सार्वजनिक परिवहन में बसों और मिनी बसों के बेहतर संचालन के लिए रणनीति बनाई जाएगी। पार्किंग की समस्या को हल करने के लिए 'पार्क एंड वॉक' और 'पार्क एंड राइड' जैसी योजना लागू की जा सकती है। साथ ही, अवैध पार्किंग रोकने के लिए नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। अगले 4-5 दिनों में दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) के प्रोफेसर सेवाराम पूरे प्रोजेक्ट के लिए जेडीसी को 'स्कोप ऑफ वर्क' सौंपेंगे।

स्कोप ऑफ वर्क में ये बिंदु होंगे शामिल

सड़कों पर यातायात दबाव का विश्लेषण, वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के लिए मानक संचालन प्रक्रिया अपनाना, शहर में पार्किंग की समस्या का अध्ययन, पैदल और दोपहिया वाहनों के लिए सुरक्षित कॉरिडोर का निर्माण, व्यावसायिक भवनों में आरक्षित पार्किंग से अतिक्रमण हटाना, सड़क किनारे वैध और अवैध पार्किंग सुधारना, निजी बसों के लिए खाली भूखंडों की पहचान और उपयोग, नगर निगम द्वारा अनुमोदित मैरिज गार्डन में पार्किंग का उचित उपयोग, रोड-साइड चार्जिंग प्वाइंट्स विकसित करना, चौराहों से उचित दूरी पर बस स्टॉप स्थापित करना, ओला/उबर और पर्यटक बसों के पिक-अप और ड्रॉप प्वाइंट्स चिह्नित करना, स्कूलों के सामने बने डिवाइडर कट्स केवल स्कूल समय में उपयोग करना, पैदल यात्रियों के लिए लिफ्ट सुविधा युक्त फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करना आदि।

सांगानेर में एलिवेटेड रोड का रास्ता साफ, मार्च से शुरू होगा निर्माण !

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र सांगानेर में यातायात जाम की समस्या जल्द ही दूर होने जा रही है। न्यूनतम दर आने के बाद जेडीए ने चयनित फर्म को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) जारी कर दिया है। इस महीने के अंत तक वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया जाएगा, जबकि मार्च से साइट पर निर्माण कार्य शुरू होगा। इस परियोजना के पूरा होने से सांगानेर क्षेत्र को लंबे समय से जूझ रही जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जेडीए की ओर से सांगानेर फ्लाईओवर से मालपुरा गेट तक चार लेन की एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। इसमें दो लेन फ्लाईओवर से पेट्रोल पंप की ओर और दो लेन पेट्रोल पंप से फ्लाईओवर की ओर होंगी।

पेट्रोल पंप तिराहे से सड़क दो हिस्सों में विभाजित होगी, जहां बाईं ओर की लेन मालपुरा गेट तक जाएगी और दाईं ओर की लेन न्यू सांगानेर रोड रेलवे ओवरब्रिज के पास उतरेगी। 287 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली यह एलिवेटेड रोड 30 माह में पूरी होगी। सड़क चौड़ीकरण के लिए लगभग सवा सौ निर्माणों को हटाया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद 3.5 किमी का सफर, जो अभी 25 से 30 मिनट में तय होता है, मात्र पांच मिनट में पूरा हो सकेगा। निर्माण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अगस्त 2028 तक परियोजना पूरी होने के बाद सांगानेर में यातायात जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery