Saturday, March, 14,2026

महल, सीकर और न्यू सांगानेर रोड होंगे सिग्नल फ्री

जयपुर: जेडीए की ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की 94वीं बैठक गुरुवार को मंथन सभागार में जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर के यातायात को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ट्रैफिक पुलिस की सिफारिश पर विभिन्न सड़कों पर 60-70 असुरक्षित मोडियन कट बंद करने का फैसला हुआ। ये कट थोड़ी-थोड़ी दूरी पर होने से यातायात बाधित होता है। इनके बंद होने पर चौराहों पर डेडिकेटेड यू-टर्न विकसित किए जाएंगे। महल रोड पर जगतपुरा आरओबी से पहले स्थित रोड कट बंद किया जाएगा। आरओबी के नीचे यू-टर्न सुविधा विकसित की जाएगी। इसी तरह टोंक रोड, गोपालपुरा बाईपास, सहकार मार्ग और कालवाड़ रोड जैसे व्यस्त मार्गों पर भी असुरक्षित कट बंद किए जाएंगे।

बैठक में महल रोड, सीकर रोड और न्यू सांगानेर रोड को अर्बन रोड कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का फैसला हुआ। महल रोड के लिए जेडीए पहले ही निविदा जारी कर चुका है। इन तीनों 60 मीटर चौड़ी सड़कों को महल रोड की तर्ज पर सिग्नल-फ्री बनाने की योजना है। चौराहों और तिराहों पर डेडिकेटेड यू-टर्न विकसित किए जाएंगे, जिससे दाहिनी ओर मुड़ने वाले वाहन चौराहा पार कर लूप से यू-टर्न लेकर आगे बढ़ सकेंगे। इससे वाहन चालकों को सिग्नल पर रुकना नहीं पड़ेगा।

फुटपाथ और स्कूल जोन में सुरक्षा उपाय

पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए कालवाड़ रोड पर दोनों ओर 2200 मीटर और लोहा मंडी रोड पर दोनों ओर 1200 मीटर लंबे नए फुटपाथ के निर्माण को मंजूरी मिली। साथ ही 'सेफ स्कूल एवं कॉलेज जोन' की शुरुआत की जाएगी। भगवान दास रोड पर सेंट जेवियर, सेंट सोल्जर और मैरीलैंड स्कूल के पास पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा। इसके तहत टेबल-टॉप क्रॉसिंग, स्पीड मार्किंग, पैदल यात्री क्रॉसिंग और गार्ड रेल्स लगाए जाएंगे। स्कूलों के आसपास की सड़कों पर थर्मोप्लास्ट से कलर कोडिंग भी की जाएगी।

प्रमुख जंक्शनों पर होगा सुधार

सेंट्रल स्पाइन, पानीपेच, चिंकारा, जल भवन, चांदपोल सर्किल, गोनेर रोड, महल रोड, वाटिका रोड और अंबाबाड़ी जैसे प्रमुख जंक्शनों का वैज्ञानिक पुनर्विकास किया जाएगा। द्रव्यवती नदी परियोजना के तहत चार स्थानों पर नए बॉक्स कल्वर्ट भी बनाए जाएंगे। जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने कहा कि यातायात प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। सभी स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery