Monday, March, 16,2026

जयपुर में 229 नए मार्शल सड़कों पर तैनात

जयपुर: शहर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने और यातायात अनुशासन को बेहतर बनाने के लिए जयपुर ट्रैफिक पुलिस की ओर से अब तक 1072 ट्रैफिक मार्शल लगाए जा चुके हैं।

इनमें से 229 ट्रैफिक मार्शलों को रविवार को प्रशिक्षण के बाद तैनात किया गया है। इन ट्रैफिक मार्शलों को ट्रैफिक पॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ शहर की मुख्य सड़कों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास और भीड़भाड़ वाले बाजारों में लगाया गया है। इनके लगने से पुलिस बल पर दबाव कम होगा और नागरिकों में भी यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। ट्रैफिक मार्शल को प्रतिदिन न्यूनतम एक घंटा और अधिकतम तीन घंटे तक ड्यूटी देनी होगी। यदि कोई व्यक्ति चाहे तो पूरे दिन भी योगदान दे सकता है। इसके लिए किसी प्रकार का मानदेय नहीं दिया जाएगा, लेकिन ट्रैफिक मार्शल के रूप में कार्य करने वाले नागरिकों को समय-समय पर सम्मानित किया जाएगा।

चारों जिलों में ट्रैफिक मार्शल नियुक्त

यातायात शाखा में वर्ष 2025 से लेकर 14 मार्च 2026 तक ट्रैफिक मार्शल नियुक्त किए गए हैं। पूर्व जिले में 369, पश्चिम जिले में 169, उत्तर जिले में 408 और दक्षिण जिले में कुल 123 ट्रैफिक मार्शल नियुक्त किए गए। इस प्रकार जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के चारों जिलों में अब तक कुल 1072 ट्रैफिक मार्शल तैनात किए जा चुके हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery