Thursday, April, 30,2026

जयपुर को जाम से मिलेगी निजात... अब हाईटेक ट्रैफिक प्रबंधन

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर जयपुर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के लिए विशेष कार्य योजना शुरू की गई है। गुलाबी नगरी को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ आधुनिक तकनीक और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार पर जोर दिया जा रहा है।

जयपुर में ट्रैफिक प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए एडीसीपी (ट्रैफिक) के पद 2 से बढ़ाकर 4 कर दिए गए हैं। इससे अब जयपुर कमिश्नरेट के प्रत्येक पुलिस जिले में एक-एक एडीसीपी (ट्रैफिक) की तैनाती सुनिश्चित हो गई है। इसी प्रकार एसीपी (ट्रैफिक) के पद 4 से बढ़ाकर 8 कर दिए गए हैं, जिससे हर जिले में दो-दो एसीपी की नियुक्ति के साथ निगरानी, प्रवर्तन और समन्वय अधिक प्रभावी ढंग से संचालित हो सकेगा। यह पहली बार है जब जयपुर पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद इस स्तर पर विस्तार किया गया है।

अतिक्रमण और पार्किंग पर सख्ती

सड़क और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, संकेतक बोर्ड लगाने और ट्रैफिक सिग्नल टाइमिंग को डायनेमिक बनाने पर जोर दिया जाएगा। लेन मार्किंग, जेब्रा क्रॉसिंग और चौराहों के वैज्ञानिक प्रबंधन के जरिए यातायात व्यवस्था को सुधारा जाएगा।

72 ट्रैफिक बीट प्रणाली से मजबूत होगा प्रबंधन

अब जयपुर शहर को 72 ट्रैफिक बीट्स में विभाजित किया जाएगा, जहां प्रत्येक क्षेत्र की स्पष्ट जिम्मेदारी तय होगी। पीक आवर्स में प्रभावी नियंत्रण और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए बीट स्तर पर मॉनिटरिंग और जवाबदेही प्रणाली विकसित की जा रही है।

यादगार से सांगानेर तक बनेगा मॉडल ट्रैफिक कॉरिडोर

ट्रैफिक इंस्पेक्टर्स को 20 मॉडिफाइड बाइक उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तेजी से कार्रवाई हो सके। टोंक रोड (यादगार से सांगानेर तक) को मॉडल ट्रैफिक कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें सड़क डिजाइन सुधार, असुरक्षित मीडियन ओपनिंग बंद करना, सुरक्षित फुटपाथ निर्माण और यू-टर्न का वैज्ञानिक पुनर्निर्धारण शामिल होगा।

एडीसीपी और एसीपी की नई तैनाती

गृह विभाग के आदेश के अनुसार हरिप्रसाद सोमानी को एडीसीपी नॉर्थ, समीर कुमार को एडीसीपी वेस्ट, डॉ. हेमंत कुमार जाखड़ को एडीसीपी ईस्ट लगाया गया है। वहीं, पूर्व में तैनात रानू शर्मा के पास एडीसीपी साउथ का जिम्मा रहेगा। इसके अलावा सरीता बड़गुर्जर को एडीसीपी (मुख्यालय-नॉर्थ), जयपुर कमिश्नरेट में नियुक्त किया गया है। डीजीपी के आदेश पर एसीपी स्तर पर भी नई तैनाती की गई है। इसमें राजेंद्र कुमार रावत को एसीपी नॉर्थ, रोहित चावला को एसीपी वेस्ट, कमल नयन को एसीपी नॉर्थ द्वितीय, राजकुमार मीणा को एसीपी वेस्ट द्वितीय, प्रेम कुमार को एसीपी साउथ द्वितीय और मुकेश चौधरी को एसीपी ईस्ट द्वितीय लगाया गया है। वहीं, किशोर सिंह भदौरिया को डीएसपी आरपीए की जिम्मेदारी दी गई है।

वीवीआईपी जाम के बाद हुआ बदलाव

गौरतलब है कि हाल ही में विधायक मुकेश भाकर के शादी समारोह के दौरान जयपुर-सीकर रोड पर जाम लग गया था। इस जाम में कई वीवीआईपी फंस गए थे। इसके साथ यहां पर डीजीपी भी जाम में फंस गए थे। इसके बाद जांच में जयपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता सामने आई। इसके आधार पर यह सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery