Thursday, February, 19,2026

सरकारी योजना में 'खजूर' का घोटाला... FIR से खुला राज

जयपुर: राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के तहत टिश्यू कल्चर खजूर पौधों की आपूर्ति में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। इस संबंध में उद्यान विभाग श्रीगंगानगर की ओर से दो प्रमुख सहकारी संस्थाओं भारतीय राष्ट्रीय निर्माण एवं विकास सहकारी संघ मर्यादित (एनएफसीडी) और भारतीय राष्ट्रीय कृषक उपार्जन प्रसंस्करण एवं रिटेलिंग सहकारी संघ लिमिटेड (एनएसीओएफ) के खिलाफ जयपुर के अशोक नगर थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

उप निदेशक उद्यान प्रीति बाला की ओर से दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि इन दोनों संस्थाओं ने राज्य सरकार के साथ अनुबंध कर टिश्यू कल्चर खजूर पौधों की आपूर्ति का कार्य लिया, लेकिन अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करते हुए निम्न गुणवत्ता (ऑफ-टाइप) पौधे किसानों को सप्लाई किए। अनुबंध के अनुसार घटिया पौधे देने की स्थिति में प्रति पौधा प्रति वर्ष 800 रुपए हर्जाना किसानों को देना था, लेकिन दोनों फमों ने न तो पौधे बदले और ना ही हर्जाना दिया।

इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ और सरकारी अनुदान के दुरुपयोग का मामला भी सामने आया। एफआईआर में एनएफसीडी के बनवारी लाल सेपट, अशोक कुमार शर्मा और सुभाष चौधरी तथा एनएसीओएफ के ओमप्रकाश शर्मा, राम इकबाल सिंह और रणजीत सिंह धायल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। इन दोनों फर्मों ने राज्य सरकार के साथ अनुबंध कर खजूर के पौधों की आपूर्ति का जिम्मा लिया था, लेकिन जांच में पाया गया कि इन्होंने घटिया गुणवत्ता वाले पौधे सप्लाई किए, जिससे न केवल किसानों को नुकसान हुआ बल्कि सरकारी योजना की साख को भी ठेस पहुंची।

NFCD ने किए 1,647 पौधे सप्लाई, 86 निकले घटिया

एनएफसीडी द्वारा वर्ष 2022-23 और 2023-24 के दौरान 17 जिलों में कुल 1,647 खजूर के पौधे सप्लाई किए गए, जिनमें श्रीगंगानगर जिले में 344 पौधे भेजे गए। इनमें से 86 पौधे घटिया गुणवत्ता के पाए गए। जिला स्तरीय समिति की रिपोर्ट और डीएनए जांच में भी इसकी पुष्टि हुई।

NACOF ने भेजे 34,308 पौधे, 3,725 निकले ऑफ-टाइप

इसी तरह एनएसीओएफ ने दो वर्षों में 17 जिलों में कुल 34,308 पौधे सप्लाई किए, जिनमें श्रीगंगानगर जिले को 6,148 पौधे (बरही और खुनैजी किस्म) दिए गए। इनमें से 3,725 पौधे घटिया गुणवत्ता के पाए गए।

श्रीगंगानगर से जयपुर ट्रांसफर हुई एफआईआर

इससे पहले दोनों सहकारी संस्थाओं के खिलाफ श्रीगंगानगर पुलिस को शिकायत दी गई थी। मामला जयपुर के अशोक नगर थाना क्षेत्र से संबंधित पाए जाने पर 4 अक्टूबर को यहां एफआईआर दर्ज की गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery