Thursday, December, 04,2025

लाल थार का कहर... 6 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवक की मौत

जयपुर: राजधानी के विधानसभा मार्ग पर मंगलवार रात करीब 10:15 बजे तेज रफ्तार लाल रंग की धार ने एक इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ईवी सवार 23 वर्षीय पारस व्यास उर्फ केशव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बुआ नंदिनी व्यास गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया था, लेकिन बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त कर ली। पकड़ी गई युवती भव्या चौधरी राजस्थान अंडर-19 की क्रिकेटर है।

हादसा ज्योति नगर थाना इलाके में आईबीएस हॉस्पिटल के सामने टी-पॉइंट पर हुआ। थार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ईवी सवार दोनों को करीब 50 फीट तक घसीटती हुई ले गई। इसके बाद थार ने आधा दर्जन अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी। हादसे का पूरा घटनाक्रम अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। फुटेज में थार की रफ्तार साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पारस की मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

बुआ को घर छोड़ने जा रहा था पारस

एक्सीडेंट थाना साउथ की प्रभारी अंजू कुमारी ने बताया कि नटराज नगर, टोंक रोड निवासी पारस व्यास (23) अपनी बुआ नंदिनी को इलेक्ट्रिक स्कूटी से विधानसभा क्षेत्र से चांदपोल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान लाल थार ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े। पारस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नंदिनी को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जांच में सामने आया कि थार खोह नागोरियान, जगतपुरा निवासी प्रिया चौधरी के नाम पर रजिस्टर्ड है। प्रिया के पति का कुछ समय पहले निधन हो चुका है। हादसे के समय उनकी बेटी भव्या चौधरी गाड़ी चला रही थी। भव्या क्रिकेट खिलाड़ी है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थार का पता लगाया। फुटेज में साफ दिखाई देता है कि थार पहले दो बाइकों को साइड से टक्कर मारते हुए आगे बढ़ी और फिर स्कूटी को पीछे से जबरदस्त धक्का मारा। पुलिस अब भव्या से पूछताछ कर रही है कि गाड़ी इतनी तेज रफ्तार में क्यों चलाई जा रही थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery