Thursday, July, 23,2026

रहस्यमयी हालात में व्यवसायी की मौत

जयपुर: नाहरगढ़ रोड थाना क्षेत्र स्थित तालकटोरा में बुधवार सुबह एक केटरिंग व्यवसायी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तालकटोरा में शव तैरता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने शव को बाहर निकालकर एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी पहचान गणगौरी बाजार निवासी मनमोहन शर्मा (62) के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार मनमोहन शर्मा केटरिंग का व्यवसाय करते थे। 19 जुलाई की रात उन्होंने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। अगले दिन सुबह वे घर पर नहीं मिले। दोपहर में परिजनों का उनसे संपर्क हुआ तो पता चला कि वे दिल्ली में हैं। परिजन उन्हें लेकर 21 जुलाई तड़के करीब 3:15 बजे जयपुर लौटे, लेकिन करीब आधे घंटे बाद ही मनमोहन बिना किसी को बताए फिर घर से निकल गए। इसके बाद परिजनों ने नाहरगढ़ थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें मनमोहन मंगलवार शाम तक तालकटोरा क्षेत्र में दिखाई दिए। बुधवार सुबह उनका शव तालकटोरा में मिलने की सूचना मिली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

जंगल में मिला युवक का शव

वहीं, हरमाड़ा थाना क्षेत्र में चेतन पर्वत के पास जंगल में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जयपुर (पश्चिम) डीसीपी प्रशांत किरण ने बताया कि युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery