Wednesday, April, 22,2026

तलवार लहराकर स्टंट करने वाले 13 अरेस्ट

जयपुर: पुलिस थाना गलतागेट ने सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 स्टंटबाजों को गिरफ्तार किया है। ये युवक राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली बाईपास पर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हाथों में तलवार और डंडे लहराते हुए खतरनाक स्टंट कर रहे थे, जिससे आम लोगों की जान को खतरा पैदा हो रहा था। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि 19 अप्रैल की रात वायरल वीडियो में 10-15 युवक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चुंगी सर्किल से ईदगाह की ओर जाते दिखाई दिए। इस दौरान वे तेज शोर-शराबा करते हुए हथियार लहरा रहे थे और खतरनाक स्टंट कर रहे थे।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर, करन शर्मा (आईपीएस) को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज पाठक और सहायक पुलिस आयुक्त आदित्य पूनियां के सुपरविजन में थाना गलतागेट के थानाधिकारी धर्म सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने 25-30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery