Monday, March, 16,2026

सोल्जराथॉन में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा

जयपुर: भारत की सशस्त्र सेनाओं के साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि देने तथा युद्ध में घायल सैनिकों के सहयोग के लिए जयपुर में पहली जयपुर सोल्जराथॉन का आयोजन हुआ। जयपुर मिलिट्री स्टेशन स्थित गांडीव स्टेडियम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 4,500 से अधिक धावकों, फिटनेस प्रेमियों, छात्रों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी.के. सिंह, आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह तथा भारतीय सेना की दक्षिण-पश्चिम कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में वंडर सीमेंट के चेयरमैन अशोक पाटनी ने भी भागीदारी निभाई।

सोल्जराथॉन के फाउंडर मेजर (सेवानिवृत्त) सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि इस दौड़ का उद्देश्य सैनिकों का सम्मान करना,  आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और घायल सैनिकों की मदद करना है। आज के आयोजन से 25 लाख रुपए जुटाए गए। दौड़ 21 किमी, 10 किमी, 5 किमी और 3 किमी की श्रेणियों में आयोजित हुई, जिसमें 21 और 10 किमी की दौड़ टाइम्ड रन थीं। यह पहल फिटनेस, अनुशासन और देशभक्ति की भावना से प्रेरित एक राष्ट्रीय आंदोलन की शुरुआत है। कार्यक्रम ने 'रन विद सोल्जर, रन फॉर सोल्जर' का संदेश देते हुए नागरिकों को सैनिकों के साहस और समर्पण के करीब लाने का प्रयास किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery