Wednesday, November, 26,2025

12वीं फेल 'नटवरलाल' ने लोगों को लगाई करोड़ों रुपए की चपत

जयपुर: स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने रविवार को करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी प्रिंस सैनी उर्फ बंशीलाल (24) निवासी धोरू भोपालगढ़, जोधपुर, ममता भाटी (24) निवासी ब्यावर और दिनेश बागड़ी (24) निवासी मेड़ता सिटी, नागौर है। यह गिरोह फर्जी निवेश योजनाओं और लग्जरी कार देने के नाम पर लोगों को गुमराह करता रहा है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह अब तक करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है। एसओजी के  एडीजी वीके सिंह ने बताया कि प्रिंस सैनी वर्ष 2017 में 12वीं कक्षा में फेल हो गया था। इसके बाद उसने फर्जी कंपनियां बनाकर ठगी का सिलसिला शुरू किया।

सबसे पहले प्रिंस ने ट्रॉनेक्स वर्ल्ड नाम से सॉफ्टवेयर कंपनी बनाकर चेन सिस्टम के जरिए 54 लोगों से 6.48 लाख रुपए की ठगी की। इसके बाद 2022 में उसने ग्रो मोर एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी खोली और देशभर के नामी टीचर्स से ऑनलाइन कोचिंग देने के नाम पर 2200 छात्रों से सालाना 3-3 हजार रुपए वसूले। इस तरह छात्रों से करीब 66 लाख रुपए जमा किए गए, लेकिन उन्हें कोई सेवा नहीं दी गई।

लोगों को स्कॉर्पियो कार का दिया झांसा

चार महीने पहले प्रिंस ने हार्वेस्ट एआई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक और कंपनी बनाई और दावा किया कि अगर कोई 6 लाख रुपए निवेश करेगा तो उसे स्कॉर्पियो कार दी जाएगी। इसी झांसे में आकर करीब 250 लोगों ने निवेश किया। कंपनी की वेबसाइट और सोशल मीडिया के जरिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया गया।

सामाजिक छवि बनाने के लिए देता था चंदा

प्रिंस सैनी लोगों का भरोसा जीतने के लिए धार्मिक आयोजनों और सामाजिक कार्यक्रमों में भारी चंदा देता था। इससे उसकी समाज में सकारात्मक छवि बनी और लोगों ने उसमें निवेश करने में संकोच नहीं किया। उसने अपनी मंगेतर ममता भाटी को भी कंपनी में डायरेक्टर बनाकर दिखाया। इंगेजमेंट के समय प्रिंस ने ममता को फॉरच्यूनर कार गिफ्ट कर लोगों के बीच रुतबा दिखाया।

ठग का दिखावटी रुतबा, किराए की डिफेंडर में चलता था

लोगों को भरोसे में लेने के लिए प्रिंस सैनी किराए की डिफेंडर कार में चलता था और उसके साथ फार्च्यूनर व स्कॉर्पियों जैसी लग्जरी गाड़ियों का काफिला भी चलता था। उसके साथ करीब 50 लोगों की टीम चलती थी, जो भीड़ और प्रभाव का माहौल बनाती थी। प्रिंस ने जोधपुर, पाली, बाड़मेर और जालोर जिले के लोगों से ठगी की।

लकी ड्रॉ और हाई रिटर्न का प्रलोभन

प्रिंस ने स्कॉर्पियो योजना के अलावा 2380 रुपए निवेश पर 11 महीने में 8 हजार रुपए रिटर्न और लकी ड्रॉ के जरिए बाइक व स्कूटी देने जैसी स्कीमें भी शुरू कीं। इन योजनाओं के जरिए गिरोह ने बड़ी संख्या में लोगों से 2-3 करोड़ रुपए वसूल लिए। आरोपी के खाते में सिर्फ 2.50 लाख रुपए ही बचे थे। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में इस गिरोह के और भी सदस्यों के नाम सामने आने की संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery