Thursday, April, 09,2026

एसएमएस समेत कई अस्पतालों में सर्वर डाउन, सेवाएं प्रभावित

जयपुर: जयपुर के सबसे बड़े सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल समेत कई प्रमुख सरकारी अस्पतालों में बुधवार को IHMS (आईएचएमएस) सर्वर ठप होने से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई। सर्वर बंद होने के कारण ओपीडी पर्ची बनना, जांचों के बिल जनरेट होना और भर्ती-डिस्चार्ज की प्रक्रिया पूरी तरह रुक गई, जिससे अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ लग गई और अव्यवस्था का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, SMS अस्पताल में दोपहर करीब 12:20 बजे सर्वर अचानक बंद हो गया, जो दोपहर 1 बजे तक भी चालू नहीं हो सका। इस दौरान धन्वंतरि ओपीडी ब्लॉक, जांच काउंटर और 'मां' योजना रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर मरीजों की लंबी कतारें लग गई। भीषण गर्मी के बीच मरीज और उनके परिजन घंटों तक इंतजार करने को मजबूर रहे। 

जांच और दवाइयों के काउंटरों पर भी असर

सर्वर डाउन होने का असर केवल ओपीडी पर्चियों तक सीमित नहीं रहा। जांच बिल जनरेट नहीं होने से लैब टेस्ट रुक गए, वहीं दवाइयों के काउंटरों पर भी भीड़ बढ़ गई। अस्पतालों की पूरी व्यवस्था डिजिटल सिस्टम पर निर्भर होने के कारण सर्वर फेल होते ही कामकाज ठप हो गया। तकनीकी खराबी केवल SMS अस्पताल तक सीमित नहीं रही। जे.के. लोन अस्पताल, महिला चिकित्सालय, जनाना अस्पताल चांदपोल, जयपुरिया, कांवटिया व गणगौरी अस्पताल समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में भी सर्वर ठप रहने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

लंबे समय से हो रही तकनीकी समस्या

अस्पताल में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों के अनुसार IHMS सर्वर में तकनीकी खराबी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। आए दिन सर्वर धीमा हो जाना या कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद हो जाना आम बात हो गई है। इससे मरीजों और अस्पताल स्टाफ दोनों को बार-बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

DOIT कर रहा IHMS पोर्टल का संचालन

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DOIT) की ओर से IHMS पोर्टल संचालित किया जा रहा है। हालांकि, बार-बार आ रही तकनीकी खामियों ने सिस्टम की विश्वसनीयता और मॉनिटरिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सर्वर को ठीक करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन जब तक सिस्टम पूरी तरह बहाल नहीं होता, तब तक हजारों मरीजों को इलाज और जांच के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery