Wednesday, October, 28,2026

SMS रेफरल पर लगाम... 45 मिनट पहले देनी होगी सूचना

जयपुर: मरीजों का इलाज करने के बजाय उन्हें सीधे एसएमएस अस्पताल रेफर करने की प्रवृत्ति पर अब लगाम लगाने की तैयारी है। गणगौरी, कांवटिया, जनाना और महिला चिकित्सालय समेत एसएमएस से जुड़े अस्पतालों को गंभीर मरीज भेजने से 45 मिनट पहले सूचना देनी होगी। मरीज की जांच रिपोर्ट, बीमारी, दी गई दवाओं और उपचार का पूरा ब्योरा भी भेजना होगा। बिना जरूरी जांच और इलाज के मरीज रेफर करने पर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
अटैच अस्पतालों में इलाज संभव होने के बावजूद मरीजों को एसएमएस भेजने से मुख्य अस्पताल की इमरजेंसी पर अनावश्यक दबाव बढ़ रहा था। अब नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के जरिए रेफरल को जवाबदेही तय होगी। साथ ही इमरजेंसी और ट्रॉमा में डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ की मौजूदगी जांचने के लिए अतिरिक्त अधीक्षक और उपाधीक्षक रोजाना शाम-रात में संयुक्त राउंड लेंगे।

पहले जांच-इलाज, फिर रेफर

नई एसओपी के तहत अटैच अस्पतालों को मरीज की प्राथमिक जांच और उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार उपचार करना होगा। उच्च स्तरीय इलाज की जरूरत होने पर ही जांच रिपोर्ट और उपचार का विवरण देकर एसएमएस रेफर किया जाएगा। बिना पूर्व सूचना मरीज भेजने पर रेफर करने वाले डॉक्टर और संबंधित यूनिट हेड की जिम्मेदारी तय करने का प्रावधान है। हाल ही में जनाना अस्पताल से तीन गंभीर मरीज बिना पूर्व सूचना एसएमएस पहुंचे थे। उनकी हालत देखते हुए तत्काल उपचार और जरूरत के अनुसार आईसीयू की व्यवस्था करनी पड़ी। प्रशासन का मानना है कि समय पर सूचना मिलने से बेड, वेंटिलेटर और स्टाफ की व्यवस्था पहले की जा सकेगी।

ड्यूटी से गायब मिले तो जवाबदेही

इमरजेंसी में ड्यूटी रोस्टर के मुताबिक डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की मौजूदगी की निगरानी सीएमओ करेंगे। गंभीर मरीजों के उपचार के साथ छह घंटे से बिना चिकित्सकीय निर्णय के इंतजार कर रहे या भर्ती की प्रतीक्षा में मरीजों की स्थिति पर भी नजर रखनी होगी। ट्रायेज, मेडिको-लीगल औपचारिकताओं और मरीजों परिजनों की समस्याओं का समाधान भी उनकी जिम्मेदारी होगी।

शाम-रात में संयुक्त राउंड, 15 मिनट की ही छूट

सभी अतिरिक्त अधीक्षक और उपाधीक्षक रोजाना इमरजेंसी-ट्रॉमा का संयुक्त राउंड लेकर स्टाफ की उपस्थिति, उपचार, मरीजों की शिफ्टिंग और संसाधनों की उपलब्धता जांचेंगे। आपात स्थिति को छोड़कर राउंड का समय नहीं बदलेगा; विशेष परिस्थिति में अधिकतम 15 मिनट की छूट होगी। एसएमएस अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी के पिछले निरीक्षण में कुछ प्रशासनिक अधिकारी और सीएमओ ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले थे। इसके बाद निगरानी बढ़ाने का फैसला किया गया। अब रेफरल से लेकर ड्यूटी तक जिम्मेदारी तय करने की तैयारी है। एसओपी का असर इस बात से तय होगा कि अटैच अस्पताल इलाज की जिम्मेदारी निभाते हैं और एसएमएस इमरजेंसी पर अनावश्यक दबाव घटता है या नहीं।

कार्डियोलॉजी टावर में IPD की सेवाएं शुरू

दीपावली से पहले सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में हृदय रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल के कार्डियोलॉजी टावर में IPD की सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। टावर में स्थापित कैथलैब में पहला प्रोसीजर भी किया गया। इसके साथ ही कार्डियोलॉजी टावर में मरीजों को भर्ती कर उपचार देने की सुविधा की शुरुआत हो गई है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी के निर्देशन में सेवाओं की शुरुआत की गई। इस दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी, कार्डियोलॉजी टावर के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा और उपाधीक्षक डॉ. जगदीश मोदी सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery