Wednesday, July, 29,2026

ट्रैफिक से लेकर आपदा तक... अब चौराहे देंगे हर पल की खबर

जयपुर: अब जयपुर के व्यस्त चौराहों पर सिर्फ ट्रैफिक सिग्नल ही नहीं, बल्कि आवाज भी लोगों का मार्गदर्शन करेगी। शहर में सुरक्षित यातायात और स्मार्ट शहरी प्रबंधन को नई पहचान देने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने आईपी-आधारित पब्लिक एड्रेस सिस्टम की शुरुआत कर दी है। पहले चरण में 8 प्रमुख स्थानों पर यह हाईटेक व्यवस्था शुरू हो चुकी है, जबकि जल्द ही इसे 24 स्थानों तक विस्तारित किया जाएगा।

इस व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पूरे सिस्टम का संचालन अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से होगा यानी शहर में कहीं भी ट्रैफिक जाम, दुर्घटना, मार्ग परिवर्तन, वीआईपी मूवमेंट, बारिश, जलभराव या किसी अन्य आपात स्थिति की सूचना तुरंत संबंधित क्षेत्र में लगे स्पीकरों के जरिए आमजन तक पहुंचाई जा सकेगी। इससे वाहन चालकों को समय रहते वैकल्पिक मार्ग चुनने में मदद मिलेगी और ट्रैफिक का दबाव कम करने में भी सहायता मिलेगी।

अब ट्रैफिक ही नहीं, जनहित का हर संदेश भी पहुंचाएगा स्मार्ट सिस्टम

यह सिस्टम केवल ट्रैफिक नियंत्रण तक सीमित नहीं रहेगा। इसके माध्यम से सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, सरकारी योजनाओं और जनहित से जुड़े संदेश भी वास्तविक समय में प्रसारित किए जाएंगे। किसी भी आपात स्थिति में लोगों को तुरंत सतर्क करने के लिए यह व्यवस्था प्रशासन के लिए एक प्रभावी डिजिटल माध्यम बनेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि स्मार्ट शहर केवल चौड़ी सड़कों और आधुनिक इमारतों से नहीं बनते, बल्कि तकनीक-आधारित सूचना तंत्र भी उसकी पहचान होता है। ऐसे में जेडीए की यह पहल जयपुर को तकनीक संचालित और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। यदि आगामी चरण भी समय पर पूरे होते हैं, तो आने वाले दिनों में जयपुर के अधिकांश प्रमुख चौराहे डिजिटल सूचना नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।

यहां से हुई शुरुआत

जेडीए ने पहले चरण में त्रिमूर्ति सर्किल, रामबाग चौराहा, जगतपुरा के 7 नंबर बस स्टैंड, सोफिया स्कूल, घाटगेट, श्री पिंजरापोल गोशाला, जवाहर सर्किल, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सामने और नगर निगम मुख्यालय पर इस प्रणाली का संचालन शुरू कर दिया है। आगामी चरण में शेष 16 स्थानों पर भी इसे स्थापित किया जाएगा।

खास बातें

  • 24 स्थानों पर लगेगा आईपी-आधारित पब्लिक एड्रेस सिस्टम।
  • अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से होगा केंद्रीकृत संचालन।
  • ट्रैफिक जाम, मार्ग परिवर्तन और आपातकालीन अलर्ट मिलेंगे रीयल टाइम ।
  • सड़क सुरक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण और सरकारी योजनाओं के संदेश भी होंगे प्रसारित।
  • स्मार्ट सिटी के तहत सुरक्षित यातायात और डिजिटल जनसंचार को मिलेगी नई मजबूती।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery