Friday, June, 27,2025

जयपुर में आज निकलेगी 'सिंदूर यात्रा'

जयपुर: जयपुर में मंगलवार को महिलाओं की भागीदारी और भारतीय संस्कृति के गौरव को प्रदर्शित करने वाली 'सिंदूर यात्रा' का आयोजन किया जाएगा। यात्रा संयोजक और सांसद मंजू शर्मा ने बताया कि यह यात्रा मातृशक्ति के सिंदूर का सम्मान और 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय सेना की वीरता को समर्पित होगी। यात्रा शाम 5:30 बजे हवामहल के पीछे से शुरू होकर बड़ी चौपड़ से छोटी चौपड़ तक निकाली जाएगी। सांसद ने बताया कि सिंदूर अब केवल श्रृंगार का प्रतीक नहीं, बल्कि शौर्य, समर्पण और सशक्तिकरण का प्रतीक बनेगा। यह यात्रा महिला सशक्तीकरण, सांस्कृतिक गरिमा और राष्ट्रभक्ति का संगम होगी, जिसमें जयपुर की हजारों महिलाएं, माताएं, बहनें और बेटियां भाग लेंगी और भारतीय सेना के साहस को नमन करेंगी। सिंदूर यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कार्यालय में सांसद मंजू शर्मा ने व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की।

तिरंगा यात्रा 25 को

सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में 25 मई को झोटवाड़ा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। राठौड ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ संवाद कर यात्रा की महत्ता पर चर्चा की। कहा कि सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाकर देश को गौरवान्वित किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery