Tuesday, July, 28,2026

अब भोलेनाथ का अर्पण बनेगा 'शिवार्पणम् प्रसाद'

जयपुर: सावन माह में भगवान शिव को अर्पित होने वाले बिल्वपत्र, फूल और पूजा सामग्री अब कचरे के ढेर में नहीं जाएगी। जयपुर नगर निगम ने धार्मिक आस्था को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए 'शिवार्पणम्' नाम से एक अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत शहर के पांच प्रमुख शिव मंदिरों से निकलने वाले बिल्वपत्र, पुष्प और अन्य जैविक निर्माल्य को विशेष ई-हॉपर के माध्यम से एकत्र कर उद्यानों तक पहुंचाया जाएगा, जहां वैज्ञानिक प्रक्रिया से जैविक खाद तैयार होगी। करीब 30 दिन बाद यही खाद 'शिवार्पणम् प्रसाद' पैकेट के रूप में श्रद्धालुओं और आमजन को निशुल्क वितरित की जाएगी।

नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने सोमवार को निगम मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल मंदिरों की स्वच्छता बनाए रखना नहीं है, बल्कि धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए पर्यावरण संरक्षण, जैविक कचरे के बेहतर प्रबंधन और सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव को अर्पित प्रत्येक बिल्वपत्र और पुष्प श्रद्धा का प्रतीक है, इसलिए उसका स्थान कचरे में नहीं, बल्कि धरती की सेवा में होना चाहिए।

जैविक खाद तैयार करने की यह होगी प्रक्रिया

श्रवण मास के प्रत्येक सोमवार चयनित मंदिरों से नगर निगम का विशेष ईवी हॉपर बिल्वपत्र, फूल और अन्य जैविक निर्माल्य का संग्रह करेगा। इसके बाद यह सामग्री संबंधित उद्यानों में स्थापित श्रेडर मशीन तक पहुंचाई जाएगी, जहां इसे प्रोसेस कर कम्पोस्ट पिट में डाला जाएगा। लगभग 30 दिन की वैज्ञानिक प्रक्रिया के बाद उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद तैयार होगी। इस खाद को पैक कर 'शिवार्पणम् प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को वितरित 3 310601 किया जाएगा।

किन उद्यानों में पहुंचेगा मंदिरों का निर्माल्य ?

  • ताइकेश्वर महादेव मंदिर-जय निवास उद्यान, पौण्ड्रक उद्यान, कल्पना चावला पार्क (जवाहर नगर)।
  • रोजगारेश्वर महादेव मंदिर-चित्रकूट पार्क, भगत सिंह पार्क, भारत माता उद्यान।
  • चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर-राष्ट्रपति मैदान पार्क, केशव पार्क, राघव कानन पार्क।
  • जंगलेश्वर महादेव मंदिर-कवर कानन पार्क, दीनदयाल उपाध्याय पार्क, डी-सर्किल पार्क।
  • झारखंड महादेव मंदिर - परिवहन नगर श्मशान पार्क, उदय नगर पार्क और एनबीसी श्मशान पार्क।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery