Tuesday, June, 09,2026

सरवर आजमी को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

जयपुर: साल 2008 के जयपुर सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में दोषी ठहराए गए आतंकी मोहम्मद सरवर आजमी को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से कोई तत्काल राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी याचिका पर नोटिस जारी करते हुए राजस्थान सरकार से जवाब तलब किया है। मोहम्मद सरवर आजमी जयपुर में 13 मई 2008 को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले का अभियुक्त है। ट्रायल कोर्ट ने अप्रैल 2025 में आजमी सहित अन्य दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद मई 2026 में राजस्थान हाई कोर्ट ने मामले में दोषियों की आजीवन कारावास की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद मोहम्मद सरवर आजमी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए तत्काल कोई अंतरिम राहत देने से इनकार किया, लेकिन मामले को सुनवाई योग्य मानते हुए नोटिस जारी कर राजस्थान सरकार से जवाब मांगा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery