Friday, April, 24,2026

जगतपुरा के स्कूल में अबाबील पक्षियों ने बनाया 'बसेरा'

जयपुर: राजधानी जयपुर के जगतपुरा स्थित एक स्कूल की दीवारों और छज्जों पर इन दिनों अबाबील पक्षियों ने बड़ी संख्या में अपने 'आशियाने' बना लिए हैं। मिट्टी की लोद, छोटे कंकड़ और अपनी लार की मदद से तैयार किए गए ये कटोरेनुमा घोंसले न सिर्फ मजबूत है, बल्कि प्राकृतिक कौशल का बेहतरीन उदाहरण भी पेश करते हैं। झुंड में रहने वाले इन पक्षियों ने स्कूल भवन की दीवारों पर सैंकड़ों की संख्या में छोटे-छोटे सुराहीनुमा घोंसलों का निर्माण किया है। अबाबील पक्षी गीली चिकनी मिट्टी को अपनी नन्हीं चोंच से लाकर एक-एक परत जोड़ते हैं और धीरे-धीरे पूरा घोंसला तैयार करते हैं, जो दीवारों से मजबूती से चिपका रहता है। इन घोंसलों के भीतर नर और मादा मिलकर अपने प्रजनन काल के लिए नरम परों की परत भी बिछाते हैं।

उड़ते-उड़ते ही करते हैं शिकार

अबाबील पक्षियों का मुख्य भोजन हवा में उड़ने वाले छोटे-छोटे कीट होते हैं, जिन्हें ये पक्षी उड़ते-उड़ते ही पकड़ लेते हैं। स्कूल परिसर में बने ये धोंसले न केवल पक्षियों के सुरक्षित आवास का संकेत हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन और मानव-पक्षी सह-अस्तित्व का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery