Tuesday, November, 25,2025

SDMH में इलाज के पैसे नहीं चुकाने पर शव देने से इनकार

जयपुर: जयपुर के संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद शव रोकने का विवाद सामने आया है। हॉस्पिटल प्रशासन ने 1.79 लाख रुपए की बकाया राशि जमा नहीं होने के कारण शव सौंपने से इनकार कर दिया।

इस पर परिजनों ने अस्पताल में नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलने पर रविवार सुबह कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा हॉस्पिटल पहुंचे और प्रशासन से बातचीत के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। हॉस्पिटल ने परिजनों को 5.75 लाख रुपए की जमा राशि भी लौटा दी। मरीज के परिजनों के अनुसार, विक्रम मीणा 13 अक्टूबर को दौसा जिले के बालाजी मोड़, महवा में सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए दुर्लभजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन ने आयुष्मान भारत और 'मां योजना' में भर्ती करने से इनकार कर दिया और केवल नकद भुगतान पर इलाज की शर्त रखी। इलाज के दौरान शनिवार को विक्रम की मौत हो गई।

अस्पताल प्रशासन ने लौटाए इलाज के पैसे

दुर्लभजी हॉस्पिटल के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर जॉर्ज थॉमस ने बताया कि मरीज का जन आधार कार्ड सक्रिय नहीं था, इसलिए अस्पताल उसे योजनाओं में रजिस्टर नहीं कर सका। परिवार ने नकद में इलाज करवाने की सहमति दी थी। अस्पताल ने मरीज को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्यवश उनकी शनिवार दोपहर मृत्यु हो गई। इसके बाद भी अस्पताल ने परिजनों को 5.75 लाख रुपए तीन चेकों के माध्यम से लौटा दिए, जिसमें 80 हजार रुपए का डिस्काउंट भी शामिल था।

13 दिन के इलाज का बिल साढ़े आठ लाख

दुर्लभजी हॉस्पिटल में विक्रम मीणा के 13 दिन के इलाज के दौरान परिवार को करीब साढ़े आठ लाख रुपए का बिल दे दिया गया। शनिवार को विक्रम की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव परिवार को देने से इनकार कर दिया और कहा कि बकाया राशि 1.79 लाख रुपए जमा करवाए बिना शव नहीं दिया जाएगा। जबकि परिवार पहले ही 6.39 लाख रुपए जमा करवा चुका था। सूचना पर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के साथ बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। करीब आधे घंटे तक परिजनों और हॉस्पिटल प्रशासन के बीच बातचीत चली। मंत्री के दखल के बाद हॉस्पिटल ने शव परिजनों को सौंप दिया। डॉ. किरोडीलाल मीणा ने कहा कि शव के साथ खिलवाड़ करना कानून और मानवता दोनों के खिलाफ है। उन्होंने गांधीनगर थाना पुलिस को परिजनों की शिकायत पर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि मामले की लिखित शिकायत मुख्य सचिव को भेजी जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery