Tuesday, November, 25,2025

आमरण अनशन में बदला सफाई कर्मियों का आंदोलन

जयपुर: नगर निगम जयपुर मुख्यालय लालकोठी पर वाल्मीकि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को आमरण अनशन में बदल गई। कर्मचारियों ने अन्न-जल त्याग कर विरोध दर्ज कराया। संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ और वाल्मीकि पंच कमेटी जयपुर के अध्यक्ष मनोज चावड़िया की अध्यक्षता में आम सभा आयोजित हुई।

सभा में कर्मचारियों ने बताया कि उनके 11 सूत्रीय मांग पत्र पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बड़ी संख्या में कर्मचारी विभिन्न वार्डों से सभा में पहुंचे और निगम प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं और समाधान नहीं मिलने से आक्रोश बढ़ रहा है। सभी नेताओं ने एक स्वर में निर्णय लिया कि इस बार कर्मचारी अपनी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेंगे। सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कोर्ट केस से जुड़े प्रकरणों में नियुक्ति, अनुकंपा नियुक्ति, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, सरकारी अवकाश के दिन काम पर बुलाने पर ओवरटाइम भुगतान, RGHS कार्ड जारी करना, तथा कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षकों और जमादारों को यथावत कार्य करने देने समेत अन्य मुद्दे शामिल हैं।

मनोज चावड़िया ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहा है। यह अनशन प्रशासन पर उनकी मांगों को प्राथमिकता देने का दबाव बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 25 नवंबर से पूरे राजस्थान में सफाईकर्मियों की हड़ताल की जाएगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery