Thursday, November, 27,2025

हड़ताल से बिगड़ी शहर की सफाई व्यवस्था

जयपुर: राजधानी के अधिकांश वार्डों में झाड़ नहीं लगी और बाजारों से लेकर गलियों तक कचरे के ढेर नजर आए। नगर निगम ने कुछ हिस्सों में प्राइवेट एजेंसियों के माध्यम से कचरा संग्रहण कराया, लेकिन सड़क, नालों और रात्रिकालीन सफाई के लिए कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। इसके चलते शहर की स्वच्छता व्यवस्था लगभग आधी क्षमता पर काम कर रही है। प्रमुख बाजारों में झाड़ न लगने से कचरे के ढेर गए हैं। सार्वजनिक शौचालयों की सफाई भी प्रभावित हुई है और सीवर नालों में गंदगी जमा होने से लग गए ।

कई इलाकों में समस्याएं बढ़ गई हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान बुधवार को नगर निगम प्रशासन और वाल्मीकि सफाई श्रमिक संघ के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। यूनियन की पंच कमेटी ने विधायक कालीचरण सराफ और स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन से मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराया है।

लो-फ्लोर बस ड्राइवरों की हड़ताल खत्म

जयपुर में चल रही लो-फ्लोर बस ड्राइवरों की हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। बगराना डिपो की 100 बसें फिर से सड़क पर उतरने से यात्रियों को राहत मिली। निजी फर्म ने यूनियन की मांगें मान लीं, जिसके बाद ड्राइवर काम पर लौट आए। हड़ताल से रोजाना इन बसों से सफर करने वाले करीब एक लाख लोग प्रभावित हुए थे। ड्राइवरों ने खराब बसों और श्रम कानून उल्लंघन का आरोप लगाया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery