Friday, March, 13,2026

सांगानेर में एलिवेटेड रोड निर्माण से पहले ट्रैफिक प्लान पर मंथन

जयपुर: राजधानी जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत देने के लिए प्रस्तावित 287 करोड़ रुपए लागत के एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट का काम इसी महीने शुरू होने की तैयारी है। जेडीए ने प्रोजेक्ट के लिए सर्वे और एग्रीगेट टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया है तथा जल्द ही टेस्ट पाइलिंग भी शुरू की जाएगी। हालांकि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले सबसे बड़ी चुनौती डिग्गी-मालपुरा रोड और टॉक रोड के बीच रोजाना आवागमन करने वाले हजारों वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार करना है। इसको लेकर जेडीए और ट्रैफिक पुलिस के बीच मंथन जारी है। प्रस्तावित एलिवेटेड रोड सांगानेर फ्लाईओवर से चौरड़िया पेट्रोल पंप तक चार लेन चौड़ी बनाई जाएगी। इसमें एक तरफ दो लेन फ्लाईओवर से पेट्रोल पंप की ओर और दूसरी तरफ दो लेन पेट्रोल पंप से फ्लाईओवर की ओर होंगी। एलिवेटेड रोड के रैंप फ्लाईओवर के पास और न्यू सांगानेर रोड रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक बनाए जाएंगे।

पहले चौड़े हिस्सों से शुरू होगा काम

जेडीए फिलहाल कल्याणपुरा आरओबी की ओर और मालपुरा गेट के आसपास से काम शुरू करने की तैयारी कर रहा है, क्योंकि यहां सड़क अपेक्षाकृत चौड़ी है और शुरुआती चरण में यातायात प्रभावित होने की संभावना कम है। अधिकारियों का मानना है कि सांगानेर की ओर निर्माण कार्य पहुंचने में छह से आठ महीने का समय लगेगा। इस दौरान सड़क सीमा में आने वाले निर्माणों को हटाने और वैकल्पिक मार्ग विकसित करने का काम पूरा किया जा सकेगा।

डायवर्जन के लिए दो विकल्पों पर विचार

प्रोजेक्ट के दौरान यातायात सुचारू रखने के लिए दो संभावित डायवर्जन विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। पहला विकल्प-प्रस्तावित 120 फीट सेक्टर रोड है। यह सड़क कल्याणपुरा आरओबी से शुरू होकर डिग्गी-मालपुरा रोड तक प्रस्तावित है। हालांकि आरओबी से रामपुरा फाटक तक यह सड़क अभी केवल 60-70 फीट चौड़ी है और आगे कुछ दूरी पर बंद हो जाती है। सड़क चौड़ीकरण के लिए निजी खातेदारी भूमि और निर्माणों को मुआवजा देने का मामला फिलहाल यूडीएच विभाग में लंबित है। जेडीए ने करीब डेढ़ महीने पहले इसकी स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा है। लगभग तीन किमी लंबी इस सड़क का निर्माण होने पर टोंक रोड और डिग्गी-मालपुरा रोड के बीच आवागमन काफी सुगम हो सकेगा।

शिकारपुरा होकर वैकल्पिक मार्ग

दूसरे विकल्प में डिग्गी-मालपुरा रोड से वाहनों को शिकारपुरा होते हुए हल्दीघाटी मार्ग के सामने स्थित सड़क से टोक रोड तक भेजने की योजना है, लेकिन इस मार्ग से वाहन चालकों को करीब पांच किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे समय भी अधिक लगेगा।

हटेंगे करीब 125 निर्माण

एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए सांगानेर फ्लाईओवर से चौरडिया पेट्रोल पंप तक सड़क को मास्टर प्लान के अनुसार चौड़ा करना जरूरी है। वर्तमान में कई हिस्सों में सड़क की चौड़ाई केवल 60 से 70 फीट है, जबकि मास्टर प्लान में इसे 100 से 120 फीट तक चौड़ा प्रस्तावित किया गया है। जेडीए की नापजोख के अनुसार सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब सवा सौ निर्माण हटाने होंगे, जिसके बाद ही एलिवेटेड रोड के स्पान का निर्माण संभव हो पाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery