Monday, March, 16,2026

15 साल पुराने व्यावसायिक वाहनों पर होगा एक्शन

जयपुर: जयपुर की हवा में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए आरटीओ जयपुर प्रथम ने बड़ा कदम उठाया है। अब 15 वर्ष से अधिक पुराने व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ 45 दिनों का विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। नॉन-अटेनमेंट सिटी घोषित होने के कारण जयपुर में ऐसे वाहनों के संचालन पर पहले से ही प्रतिबंध है। इसके बावजूद इनके सड़कों पर दौड़ने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि एनजीटी के स्पष्ट निर्देश हैं कि तय समय सीमा पूरी कर चुके कमर्शियल वाहनों को शहर में चलने की अनुमति नहीं दी जा सकती। प्रदूषण के उच्च स्तर को देखते हुए इन्हें पहले ही फेज-आउट किया जा चुका है, लेकिन नियमों की अनदेखी के मामले सामने आते रहे हैं। अभियान के तहत 15 साल से अधिक पुराने कमर्शियल वाहन सड़क पर चलते पाए जाने पर तुरंत सीज किए जाएंगे। साथ ही बिना वैध आरसी, फिटनेस सर्टिफिकेट और परमिट वाले वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। एनजीटी के प्रावधानों के अनुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा। परिवहन विभाग की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात रहेंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery