Tuesday, August, 12,2025

एक लाख में खरीदे थे 70 लाख के जवाहरात खरीदार गिरफ्तार

जयपुर: एसएमएस थाना पुलिस ने जयपुर में रामसिंह रोड पर पृथ्वीराज टी पॉइंट पर 3 जून को हुई 75 लाख रुपए की लूट के मामले में मुंबई के ठाणे स्थित चंद्रेश सोसायटी में दबिश देकर मुख्य सरगना संतोष चौहान के भाई अजय कुमार नट (39) को गिरफ्तार कर लिया। उसके किराए के फ्लैट से 70 लाख रुपए के कीमती रत्न और जवाहरात बरामद किए गए हैं।

अजय ने लूट के माल को नकली बताकर मात्र 1 लाख रुपए में खरीदा था। इस कार्रवाई में डीएसटी के हेड कांस्टेबल अविनाश और कांस्टेबल वेदवीर सिंह की अहम भूमिका रही। डीसीपी (ईस्ट) तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में थाना प्रभारी बलवीर कस्वां की अगुआई में विशेष टीम ने 20 दिन तक भरतपुर, कोटा और मुंबई में तलाशी अभियान चलाया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर धर्मवीर उर्फ राहुल जाट, राहुल चौधरी, अरविंद जाटव और अनिकेत उर्फ लाला को पहले गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि लूट का माल अजय कुमार नट को सौंपा गया था, जिसने इसे नकली बताकर 1 लाख रुपए में खरीदा। मामले में अभी मुख्य सरगना संतोष चौहान और विशाल उर्फ बिस्सू फरार है। उनके पास दो रत्नजड़ित अंगूठियां और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी है। पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए मुंबई, सूरत और पुणे में छापेमारी कर रही है।

हवाला कारोबारियों को बनाते थे निशाना

थाना प्रभारी बलवीर कस्वां ने बताया कि अजय कुमार नट के खिलाफ चोरी, डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हैं। वह अपने भाई संतोष और अन्य साथियों के साथ मिलकर हवाला कारोबारियों को निशाना बनाता था। अजय और संतोष चौहान अपने साथियों विशाल, आकाश और अन्य के साथ मिलकर मुंबई और आस-पास के क्षेत्रों में लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। अधिकांश मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं होती और लूट का माल अजय द्वारा बेचा जाता था। मामले में गैंग के अन्य कनेक्शनों की जांच की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery