Thursday, June, 26,2025

चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर लूटे लाखों के जेवर और नकदी

जयपुर: जयपुर के वैशाली नगर स्थित आनंद नगर कॉलोनी में बुधवार सुबह नेपाली नौकर दंपती ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर कांग्रेस नेता संदीप चौधरी की मां कृष्णा चौधरी और पत्नी ममता चौधरी को बेहोश कर दिया। इसके बाद वे अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर घर से नकदी और लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने जयपुर और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा।

नेपाल बॉर्डर तक भी पुलिस टीमें भेजी गई हैं। संदीप चौधरी बंजर भूमि विकास बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं। वारदात के समय वे दिल्ली में थे। सुबह उन्होंने पत्नी ममता को कॉल किया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। मां कृष्णा के फोन पर भी संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने बेटी राजश्री को फोन किया। राजश्री ने कमरे में जाकर देखा तो ममता और कृष्णा बेहोश पड़ी थीं। इसके बाद बेटे राजदीप और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया और दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया। संदीप चौधरी दोपहर तक जयपुर लौट आए। लूट की वारदात नेपाली मूल के नौकर दंपती भरत बिष्ट और काजल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सुबह 7 बजे अंजाम दी थी।

प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए रखा था काम पर

प्रारंभिक जांच में पता चला कि भरत और काजल को 15 दिन पहले एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए काम पर रखा गया था। दोनों पहले गुजरात में भी काम कर चुके थे। पुलिस ने एजेंसी संचालक दार्जिलिंग निवासी राजू छेत्री से पूछताछ की। एजेंसी ने दोनों की फोटो और पहचान से जुड़े दस्तावेज पुलिस को सौंप हैं। घर के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।

कृष्णा ने बदमाशों से संघर्ष भी किया

जांच में सामने आया कि नौकर दंपती ने पहले चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर कृष्णा और ममता को बेहोश किया। इसके बाद अपने दो साथियों को बुलाकर करीब 45 मिनट में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दोनों महिलाओं के पहने हुए जेवर उतार लिए और अलमारी से नकदी व अन्य ज्वेलरी भी लूट ली। इसी दौरान कृष्णा ने बदमाशों से संघर्ष भी किया। कृष्णा के चेहरे पर चोटें और खून के छीटे मिले। ममता डायनिंग टेबल पर बेहोश हुई थी, जिन्हें बाद में बदमाश बेडरूम तक ले गए।

एफएसएल ने लिए सैंपल

पुलिस ने एफएसएल (फरिंसिक साइंस लैब) टीम को मौके पर बुलाया और साक्ष्य जुटवाए। चाय, खून और उल्टी के नमूने जांच के लिए भेजे गए है, ताकि यह पता चल सके कि कौन सा नशीला पदार्थ मिलाया गया था। प्रारंभिक रूप से नशीले इंजेक्शन की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल दोनों महिलाएं अस्पताल में भर्ती हैं। लूटी गई ज्वेलरी की सटीक जानकारी उनके होश में आने के बाद मिल सकेगी।

नेपाल बॉर्डर तक तलाश

पुलिस का मानना है कि नेपाली नौकर दंपती अपने साथियों के साथ नेपाल भागने की फिराक में हैं। जयपुर और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लगा। नेपाल सीमा पर भी टीमें रवाना कर दी गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery