Monday, March, 16,2026

DJ की धुन चीखों में तब्दील तीन हादसों में एक की मौत

जयपुर: राजधानी जयपुर और आस-पास के इलाकों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवती की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। बस्सी में डीजे पर नाच रहे लोगों में कार घुसने से 16 लोग घायल हो गए, वहीं विश्वकर्मा इलाके में आरटीओ की गाड़ी की टक्कर से एक युवक गंभीर घायल हो गया। इसके अलावा पावटा क्षेत्र में परीक्षा देने जा रहे चचेरे भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें बहन की मौत हो गई। बस्सी थाना क्षेत्र के एनडीपीसी मोड़ पर शनिवार रात करीब 9 बजे हादसा हुआ। जमवारामगढ़ निवासी महादेव सैनी अपनी बहन के भात भरने के लिए करीब 50 रिश्तेदारों के साथ बस्सी पहुंचे थे।

डीजे की धुन पर नाचते-गाते भात लेकर मालियों की ढाणी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे अल्टो कार चल रही थी, जिसे महादेव का छोटा भाई चला रहा था। इसी दरम्यान अचानक ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबने से कार बेकाबू हो गई। तेज रफ्तार कार ने डीजे पर नाच रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 16 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत बस्सी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से दो घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। एक महिला के पैर में फ्रैक्चर हुआ है और वह गंभीर है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

RTO की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर

इधर, दिल्ली-अजमेर हाईवे पर विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 1 बजे दूसरा हादसा हुआ। आंधी इलाके के ताला गांव निवासी गौतम मीणा (27) बाइक से रोड नंबर-14 से दिल्ली की ओर जा रहा था। बढ़ारना पुलिया के पास वह सेकंड लेन से अचानक फर्स्ट लेन में डिवाइडर की तरफ मुड़ गया। इसी दौरान पीछे से आ रही आरटीओ उड़नदस्ते की गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से गौतम उछलकर सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने आक्रोश में हाईवे पर जाम लगा दिया। आरटीओ टीम ने तुरंत घायल को सीके बिरला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से एसएमएस ट्रोमा सेंटर रेफर कर दिया। परिवहन निरीक्षक सकीला बानो ने घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। विश्वकर्मा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने समझाइश के बाद करीब 15 मिनट में जाम खुलवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और आरटीओ गाड़ी को थाने में खड़ा कर लिया है।

बहन की मौत भाई घायल

प्रागपुरा थाना क्षेत्र में पावटा एमडीआर रोड पर मंजूकोट ललाना के पास परीक्षा देने जा रहे चचेरे भाई-बहनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में द्वारिकपुरा निवासी ज्योति वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ज्योति का शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रागपुरा पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में ज जुटी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery