Thursday, January, 29,2026

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां....

जयपुर: गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी जयपुर में तैयारियां जोरों पर हैं। हाल ही में शहर में आर्मी डे परेड के भव्य आयोजन के बाद अब राजस्थान पुलिस राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में जुट गई है।

रविवार सुबह जनपथ रोड पर विधानसभा के सामने पुलिस जवानों ने परेड की रिहर्सल की। पुलिस बैंड के साथ जवानों ने मार्च पास्ट का अभ्यास किया, जिससे पूरे इलाके में देशभक्ति का माहौल बन गया। अमर जवान ज्योति पर हुई रिहर्सल का वरिष्ठ अधिकारियों ने बारीकी से निरीक्षण किया और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड, बैंड और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लेकर अभ्यास लगातार जारी है। रिहर्सल के दौरान जनपथ और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, वहीं ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रही। गणतंत्र दिवस 2026 का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। कार्यक्रमों की श्रृंखला में जर्मन ड्रिल का विशेष आयोजन किया जाएगा। इसके अलाबा लगभग 1200 छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। एमजीडी सहित प्रमुख बैंड्स की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery